Ads Right Header

Buy template blogger

जानें चित्तौड़गढ़ की मॉडल और मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 शिवांगी लौहार के बारे में

 

 

चित्तौड़गढ़ : शिवांगी लौहार(जन्म; 17 नवंबर 2000) एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 के ताज से नवाज़ा गया हैं। इससे पहले 15 अगस्त 2018 को उन्हें डांस प्रतियोगिता के लिए भी सम्मान से भी नवाजा गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के अन्य जिलों की 30 प्रतियोगियों के बीच अपने शहर का प्रतिनिधित्व किया।

अपेक्षमी मिस मॉडल ऑफ़ इंडिया 2019 के फाइनल में शिवांगी से अंतिम सवाल पूछा गया कि " 25 प्रतिभागियों के साथ इतना वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी?" इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ अपेक्षमी मिस इंडिया 2019 के  ग्लैमरस लुक ऑफ़ इंडिया के ताज पर उनका अधिकार हो गया। मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर 2020 में, उदयपुर में सम्पन्न हुई "मिस इंडिया 2020" की प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया।

बिजनेसमैन माता-पिता के घर जन्मी शिवांगी खुद भी एक कॉलेज छात्र हैं। उनके पिता दीपक लोहार दिव्या एंटरप्राइज कंपनी चलते हैं, तो वहीं उनकी माता पुष्पा लोहार ग्रहणी हैं। विद्यालयी शिक्षा गर्ल्स स्कूल, चित्तौड़गढ़ से पूरी करने के बाद अब वो बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री के लिए मोहन लाल सुखाडिया गवर्नमेंट कॉलेज, चित्तौड़गढ़ में अध्ययनरत हैं। शिवांगी लौहार एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं।


शिवांगी ने समाज सेवी के रूप में भी कई कार्य किए है। उन्होंने 2019 में स्वराज क्लब ज्वाइन किया जो लड़कियों की शिक्षा व उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करता है। साथ ही साथ गरीब बच्चो के भोजन और शिक्षा का भी प्रबंध करते है। उन्होंने 'शक्ति' नाम से अपनी परियोजना के अंतर्गत "मासिक धर्म और स्वच्छता" विषय पर जागरुकता के लिए काम करते हुए 20 गांवों का भ्रमण करते हुए तकरीबन 5,000 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचाई।

अपेक्षमी मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 के रूप में, शिवांगी को वापस चित्तौड़गढ़ लौट आयी, जहां प्रशंसकों बड़े हुजूम द्वारा अपार हर्ष के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उदयपुर में आयोजित 2020 अपेक्समी मिस इंडिया के मंच पर बतौर वक्ता अपना संभाषण दिया। 


शिवांगी लौहार ने मॉडलिंग की दुनिया के साथ साथ यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव है उन्होंने कई यूटूबर के साथ वीडियो में काम किया। साथ ही साथ कई वीडियो सोंग और अंतराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट कशिश जैन के साथ भी काम किया। प्लम ब्रांड का प्रमोशन के साथ साथ बेलेरो कॉस्मेटिक्स, उन्होंने कई ब्रांड्स का प्रमोशन भी किया जैसे जिंक लंदन, फेशर क्लॉथिंग ब्रांड।

शिवांगी का दृष्टि कोण समाज को ले कर अलग ही सोच रखता है। उनका मानना है कि लड़कियों को भी लडको के साथ साथ अपने सपनो को पूरा करने का बराबर अधिकार मिले वो अपने छोटे से शहर से बाहर निकल कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका सपना है की वो पूरे विश्व में अपने नाम की छाप छोडे व अपने देश व माता पिता का नाम रोशन करे।




Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4