भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा में उमेश सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, मुक्केबाज़ी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने का वादा

गत दिवस रविवार को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ (IABF) की आम सभा का आयोजन नई दिल्ली के होटल सोपान हाइट्स, करोल बाग में हुआ। इस अहम बैठक में देशभर से 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों और 5 खेल बोर्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान हुए चुनाव में श्री *उमेश सिंह को ' चेयरमेन ,म

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jun 11, 2025 • 1:42 PM  0  0
खेल
NEWS CARD
Logo
भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा में उमेश सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, मुक्केबाज़ी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने का वादा
“भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा में उमेश सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, मुक्केबाज़ी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने का वादा”
Favicon
Read more on jalorelive.com
11 Jun 2025
https://www.jalorelive.com/sports/umesh-singh-given-big-responsibility-in
Copied
भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ की आम सभा में उमेश सिंह को बड़ी ज़िम्मेदारी, मुक्केबाज़ी के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने का वादा

गत दिवस रविवार को भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ (IABF) की आम सभा का आयोजन नई दिल्ली के होटल सोपान हाइट्स, करोल बाग में हुआ। इस अहम बैठक में देशभर से 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों और 5 खेल बोर्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान हुए चुनाव में श्री *उमेश सिंह को ' चेयरमेन ,मार्केटिंग कमीशन* एवं *श्री शशिकांत मिश्रा को चेयरमैन, प्रेस एंड पब्लिसिटी कमीशन* का कार्य भार संभालना है। डॉ. राकेश मिश्र को महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया।इनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2029 तक रहेगा।

चुनाव की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव अधिकारी डॉ. अनुपम गोयल (पूर्व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने सम्पन्न कराया। चुनाव राष्ट्रीय खेल विकास संहिता 2011, भारतीय ओलंपिक संघ और IABF के संविधान के अनुसार हुआ। विभिन्न कमेटियों और आयोगों के लिए चेयरमैन व सदस्य नामित किए। साथ ही, वर्ष 2025-26 के लिए मुक्केबाजी खेल कैलेंडर भी तैयार कर लिया गया है।

श्री उमेश सिंह एव श्री शशिकांत मिश्रा ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। *श्री उमेश सिंह, चेयरमेन, मार्केटिंग कमीशन,* ने आशा जताई कि भारतीय मुक्केबाजी आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर और मजबूती से उभरेगी। उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ, खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण का आभार जताया और कहा कि इन संस्थाओं के सहयोग से मुक्केबाजी के बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter