वेड़िया गांव में दो पक्षों में झड़प, NH-925A पर वाहनों में तोड़फोड़; तीन घायल

साइड को लेकर एक दिन पहले हुए विवाद ने बुधवार दोपहर हिंसक रूप ले लिया; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पांच वाहन जब्त।

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
May 28, 2026 • 2:01 AM  2  0
सांचौर
NEWS CARD
Logo
वेड़िया गांव में दो पक्षों में झड़प, NH-925A पर वाहनों में तोड़फोड़; तीन घायल
“वेड़िया गांव में दो पक्षों में झड़प, NH-925A पर वाहनों में तोड़फोड़; तीन घायल”
Favicon
Read more on www.jalorelive.com/s/e5b030
28 May 2026
https://www.jalorelive.com/s/e5b030
Copied
वेड़िया गांव में दो पक्षों में झड़प, NH-925A पर वाहनों में तोड़फोड़; तीन घायल
वेड़िया गांव में दो पक्षों में झड़प, NH-925A पर वाहनों में तोड़फोड़; तीन घायल

सरवाना/सांचौर: राजस्थान के जालोर जिले के सरवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत वेड़िया गांव में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे 925A पर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए और कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के अनुसार, यह विवाद एक दिन पहले गाड़ी की साइड देने को लेकर हुई कहासुनी से उपजा था और बुधवार को टक्कर की घटना के बाद हिंसा में बदल गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जालोर पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से जारी बयान में पुष्टि की कि "आपसी विवाद के बाद हुए झगड़े की सूचना पर CO सांचौर व SHO पुलिस थाना सरवाना मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों द्वारा घटना के संबंध में परस्पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जा रही है। घायलों का मेडिकल करवाया गया। पुलिस द्वारा 2 लोगों को डिटेन तथा 5 वाहनों को जब्त किया गया।"

एक दिन पहले शुरू हुआ था विवाद

सरवाना थानाधिकारी मोहनराम कुमावत के अनुसार, मंगलवार को सरवाना के भीमगुड़ा निवासी भजनलाल और बाड़मेर जिले के बाखासर क्षेत्र के चितरड़ी सेड़वा निवासी रघुनाथराम के बीच गाड़ी की साइड देने को लेकर बहस हुई थी। बुधवार को मामला तब बिगड़ा जब वेड़िया बाजार से गाधव की ओर जा रही बिना नंबर प्लेट की एक पिकअप गाड़ी ने मगाराम की दुकान के बाहर मरम्मत के लिए खड़ी भजनलाल की आई-20 कार को टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद इसी पिकअप ने मगाराम के कैंपर वाहन को भी टक्कर मारी। आरोप है कि यह पिकअप रघुनाथराम की थी।

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter