मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह

मैसी फर्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने ट्रैक्टर मार्केटिंग में कहानी आधारित डिजिटल कंटेंट का नया प्रयोग पेश किया।

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Nov 20, 2026 • 2:38 PM  1  0
ब
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह
“मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह”
Favicon
Read more on www.jalorelive.com/s/3d446f
20 Nov 2026
https://www.jalorelive.com/s/3d446f
Copied
मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह
फोटो कैप्शन: भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल, मैसी फ़र्ग्यूसन की टैफे ओरिजिनल सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' किसान समुदायों से उन्हीं की जिंदगी और सपनों की कहानियों के जरिए जुड़ती है।

28 एपिसोड की यह यूट्यूब वर्टिकल शॉर्ट्स सीरीज़ ब्रांड की एक अनूठी डिजिटल पहल है।

इसकी दिलचस्प कहानी गांव की मिट्टी से जुड़ी है, जिसमें परिवार के रिश्ते, लोगों के सपने और उनका अटूट जज्बा दिखता है।

ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड (टैफे) ने 'मिट्टी के मतवाले' नाम की माइक्रो-ड्रामा सीरीज लॉन्च करके ग्राहकों से जुड़ने का एक नया रास्ता अपनाया है। 1960 में चेन्नई में शुरू हुई यह भारतीय कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है और बिक्री के लिहाज से भारत में दूसरे नंबर पर है। टैफे हर साल 2.14 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बेचती है।

यह कैंपेन टैफे के मशहूर ट्रैक्टर ब्रांड मैसी फ़र्ग्यूसन पर आधारित है, जिसने इस शॉर्ट्स सीरीज के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने का यह नया अंदाज पेश किया है। इसके साथ टैफे पहली बार मनोरंजन के जरिए अपने ब्रांड की कहानी कह रही है। सीरीज में दमदार कहानी है, ऐसे किरदार हैं जिनमें दर्शक खुद को देख सकें, और ग्रामीण भारत का असली मिजाज है। कंटेंट देखने में डिजिटल मीडिया की भूमिका लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए सीरीज को मोबाइल पर देखने के हिसाब से वर्टिकल फॉर्मेट में छोटे-छोटे एपिसोड में बनाया गया है, जो आपस में जुड़े हैं। इससे दर्शक अपनी रोज की आदत के मुताबिक कहानी देख सकते हैं, और ब्रांड को ऐसी कहानियों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलता है जो सार्थक हों और अपनी-सी लगें।

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

Popular Posts

1
भोपाल से मैत्रीवाड़ा, अब अमेरिका तक: जालोर की बहू दीप्ति वाघेला बनीं 'मेहता वाही' की पहली स्कॉलर, मिली ₹1 करोड़ की पूर्ण छात्रवृत्ति
2
मेवाड़ की धरती से समाज को नई क्रांति का धावक नीरज प्रजापत
3
लिंग्यास ललिता देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंसेज ने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया के साथ अकादमिक पत्रिकाओं में प्रकाशन रणनीतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया
4
जालोर नगर निकाय चुनाव 2026 रिजल्ट: 634 प्रत्याशियों की किस्मत आज
5
जानी-मानी कैंसर विशेषज्ञ डॉ. (प्रोफेसर) ज्योति बाजपेयी ने लीड-मेडिकल एंड प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी (मुंबई और महाराष्ट्र क्षेत्र) के रूप में अपोलो कैंसर सेंटर ज्वॉइन किया।
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter