वेडिया गौशाला में ‘एक शाम गोमाता के नाम’ भजन संध्या, गोसेवा के लिए 1 करोड़ से अधिक की दान घोषणाएं
वेडिया की श्री कृष्णा गौशाला में भव्य भजन संध्या, ओमजी मुंडेल के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 1 करोड़ से अधिक की दान घोषणाएं।
वेडिया। श्री कृष्णा गौशाला वेडिया में आयोजित ‘एक शाम गोमाता के नाम’ भव्य भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और गोसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, भामाशाहों और गोभक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गोसेवा के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की दान घोषणाएं की गईं।
भजन गायक ओमजी मुंडेल की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। गोमाता की महिमा और भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। भजनों के माध्यम से गोसेवा, भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था का संदेश दिया गया।
गोसेवा के लिए भामाशाहों ने दिखाई उदारता
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण गोसेवा के लिए भामाशाहों और दानदाताओं की ओर से की गई दान घोषणाएं रहीं। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग करते हुए गौशाला के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि देने की घोषणा की।