करोल बाग की फैज रोड पर दुर्गा मंदिर के बाहर नाला ओवरफ्लो, स्थानीय लोग परेशान
स्थानीय निवासियों ने सफाई, जल निकासी और कथित अतिक्रमण की समस्याओं पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कीनई दिल्ली : नई दिल्ली के करोल बाग ...
स्थानीय निवासियों ने सफाई, जल निकासी और कथित अतिक्रमण की समस्याओं पर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की
नई दिल्ली : नई दिल्ली के करोल बाग स्थित फैज रोड पर दुर्गा मंदिर के आसपास नागरिक सुविधाओं की स्थिति को लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ रही है। मंदिर के बाहर नाले का ओवरफ्लो होना, सड़कों पर गंदा पानी जमा होना और उससे फैलने वाली दुर्गंध लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण क्षेत्र में स्वच्छता और आवागमन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क और सार्वजनिक रास्तों पर कुछ व्यावसायिक गतिविधियों के कारण भी आवागमन में असुविधा होती है। इनमें मीट-मांस की दुकानें, पेंटिंग-डेंटिंग और वाहन धुलाई से संबंधित गतिविधियां शामिल हैं। निवासियों ने संबंधित विभागों से इन गतिविधियों के संचालन की अनुमति, लाइसेंस और सार्वजनिक स्थानों के उपयोग की स्थिति की जांच करने की मांग की है।
इसके अलावा, क्षेत्र में सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर कथित अतिक्रमण को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर अस्थायी ढांचों और निर्माणों के कारण सार्वजनिक जगहों का उपयोग प्रभावित हो रहा है। पेयजल पाइपलाइन के आसपास भी निर्माण और अतिक्रमण की स्थिति की जांच किए जाने की आवश्यकता जताई गई है, ताकि जल आपूर्ति व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।