नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प
इस विशेष अवसर पर SVNM ट्रस्ट ने 200 जरूरतमंद मरीजों की पूर्णतः निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने का संकल्प लिया था।
सुपा, नवसारी [भारत] : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद नेत्र मंदिर ट्रस्ट (SVNM TRUST),सुपा, नवसारी द्वारा सेवा और संवेदना का अनूठा सेवायज्ञ प्रारंभ किया गया। इस विशेष अवसर पर SVNM ट्रस्ट ने 200 जरूरतमंद मरीजों की पूर्णतः निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने का संकल्प लिया था।
सेवा के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट द्वारा लक्ष्य से अधिक कुल 220 निःशुल्क नेत्र सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गईं।
यह पहल 200 से अधिक लोगों के जीवन में नई रोशनी लाने और उनके परिवारों में खुशी एवं नई आशा का संचार करने का एक पवित्र प्रयास है। दृष्टि की पुनर्स्थापना से मरीजों के जीवन में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की एक नई शुरुआत हुई है।
सेवा की अविरत धारा: 49,500 से अधिक सफल सर्जरी
रोकथाम योग्य अंधत्व (Preventable Blindness) के विरुद्ध निरंतर समर्पित SVNM ट्रस्ट द्वारा अब तक 49,500 से अधिक निःशुल्क नेत्र सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। यह सेवायज्ञ अस्पताल परिसर से आगे बढ़कर समाज के अंतिम छोर तक पहुँचा है, जिसमें नियमित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, गुणवत्तापूर्ण उपचार, चश्मा वितरण और व्यापक जनजागरूकता अभियान शामिल हैं।