ASU ने मनाली में Youth Red Cross Adventure Camp 2025 में भाग लेकर छात्र नेतृत्व को दी नई उड़ान
गुरुग्राम ( हरियाणा ) [ भारत ], 30 अगस्त : दिल्ली एनसीआर , एनएएसी से मान्यता प्राप्त एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी ( एएसयू ) , गुरुग्राम ने हाल ही में Indian Red Cross Society, हरियाणा शाखा द्वारा 23 से 27 जून 2025 तक मनाली , हिमाचल प्रदेश में आयोजित State Level Youth Red Cross Adventure Camp
गुरुग्राम (हरियाणा) [भारत], 30 अगस्त: दिल्ली एनसीआर, एनएएसी से मान्यता प्राप्त एपीजे सत्य यूनिवर्सिटी (एएसयू), गुरुग्राम ने हाल ही में Indian Red Cross Society, हरियाणा शाखा द्वारा 23 से 27 जून 2025 तक मनाली, हिमाचल प्रदेश में आयोजित State Level Youth Red Cross Adventure Camp 2025 में भाग लेकर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह सिर्फ शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि युवा सशक्तिकरण और जिम्मेदार नागरिक निर्माण का सशक्त मंच है। इस विशेष शिविर में हरियाणा के चुनिंदा संस्थानों से पुरुष छात्रों का चयन किया गया था। ASU का प्रतिनिधित्व फार्मास्युटिकल साइंसेज स्कूल के असिस्टेंट प्रोफेसर श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस रोमांचक कैम्प में ASU के शानदार छात्रों ने रिवर क्रॉसिंग, ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, फर्स्ट-एड ट्रेनिंग और आपदा प्रबंधन जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। इन अनुभवों ने छात्रों को न केवल टीमवर्क और नेतृत्व, बल्कि प्राकृतिक और सामाजिक संवेदनशीलता का भी व्यावहारिक अनुभव दिया।नेतृत्व, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की पाठशाला