डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

भारत मंडपम में गायत्री परिवार का 'राष्ट्र निर्माण संकल्प' सम्मेलन संपन्न, 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्पनई दिल्ली, 12 अक्...

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Oct 12, 2026 • 9:56 PM | New Delhi  0  0
व
विशेष
NEWS CARD
Logo
डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी
“डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी”
Favicon
Read more on jalorelive.com
12 Oct 2026
https://www.jalorelive.com/special/dr-chinmoy-pandyas-call-need-to-take-the-message-of-nation-building-to-the-masses
Copied
डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी
डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी

भारत मंडपम में गायत्री परिवार का 'राष्ट्र निर्माण संकल्प' सम्मेलन संपन्न, 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया सामूहिक संकल्प

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज (हरिद्वार) की ओर से नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘राष्ट्र निर्माण संकल्प’ सम्मेलन आयोजित किया गया। माता भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी महोत्सव की तैयारियों के तहत हुए इस सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और माताजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति और जन्म शताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा, “राष्ट्र निर्माण का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना आज समय की मांग है। इसके लिए नैतिक मूल्यों, सेवा, सदाचार, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को मजबूत करना होगा।”

उन्होंने कहा कि माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी, अखंड दीप की शताब्दी और युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की आध्यात्मिक तपस्या की शताब्दी मिलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त संदेश देती हैं। डॉ. पंड्या ने कहा, “वर्तमान समय भारतीय अस्मिता, आध्यात्मिकता और राष्ट्र की असीम क्षमताओं के जागरण का निर्णायक समय है।”

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter