सिकंदरा में अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में निकली राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली
नई दिल्ली : सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प के साथ भव्य राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन कि...
नई दिल्ली : सिकंदरा विधानसभा (207) में सशक्त भारत – विकसित भारत के संकल्प के साथ भव्य राष्ट्रीय एकता एवं संकल्प यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। अक्षय कुमार कटियार के नेतृत्व में आयोजित यह रैली सुबह 10:00 बजे लक्ष्मी गेस्ट हाउस, चिलौली से शुरू होकर गालुवापुर, डेरापुर, मुंगीसापुर, राजपुर, जैनपुर, सिकंदरा पटेल चौक और अमौली होते हुए शाम 6:15 बजे चिलौली में संपन्न हुई।
रैली के दौरान मीडिया से बातचीत में अक्षय कुमार कटियार ने कहा कि सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र उनके लिए एक परिवार के समान है और वह सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे।