श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन

आईएसबी हैदराबाद और एससीएमएचआरडी (सिम्बायोसिस) के विशेष सत्र; आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्रों ने बताया एमबीए और कैट परीक्षा का बदलता परिदृश्...

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Sep 28, 2026 • 9:49 PM  2  0
श
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन
“श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन”
Favicon
Read more on jalorelive.com
28 Sep 2026
https://www.jalorelive.com/education/over-450-students-attending-sheorpath-edtechs-go-mba-summit-nearly-30-mba-colleges-guide-under-one-roof
Copied
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन
श्योरपाथ एडटेक के ‘गो एमबीए समिट’ में जुटे 450 से अधिक विद्यार्थी; लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने एक ही छत के नीचे दिया मार्गदर्शन

आईएसबी हैदराबाद और एससीएमएचआरडी (सिम्बायोसिस) के विशेष सत्र; आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्रों ने बताया एमबीए और कैट परीक्षा का बदलता परिदृश्य

जयपुर: श्योरपाथ एडटेक द्वारा शनिवार, 26 सितंबर को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में ‘गो एमबीए समिट’ का सफल आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस समिट में 450 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहाँ देशभर के लगभग 30 एमबीए कॉलेजों ने विद्यार्थियों को विभिन्न एमबीए पाठ्यक्रमों एवं करियर विकल्पों के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन दिया।

समिट का प्रमुख आकर्षण देश के दो अग्रणी बिज़नेस स्कूलों, इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नेस (आईएसबी) हैदराबाद तथा सिम्बायोसिस सेंटर फॉर मैनेजमेंट एंड ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एससीएमएचआरडी) द्वारा आयोजित विशेष सत्र रहे। इन सत्रों में विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम की संरचना और इन संस्थानों में उपलब्ध करियर अवसरों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।

एमबीए प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले अनेक विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने कैट (CAT) एवं अन्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षाओं के विभिन्न खंडों पर विस्तार से चर्चा की तथा तैयारी की रणनीतियाँ, समय-प्रबंधन के तरीके और उपयोगी सुझाव साझा किए। इनमें कैट प्रशिक्षक श्री निखिल शर्मा का सत्र विद्यार्थियों द्वारा सबसे अधिक सराहा गया, जिन्होंने परीक्षा के प्रति उनके दृष्टिकोण को विशेष रूप से व्यावहारिक और उपयोगी पाया।

rss_feed Disclaimer
Story published through syndicated feed.
favorite Follow us for the latest updates:

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter