'लक्ष वृक्ष' अभियान: राजस्थान में हरियाली की नई क्रांति
अभ्युत्थानम एनजीओ का लक्ष्य इस मानसून में 1 लाख पौधे लगाना जयपुर | राजस्थान को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, अभ्युत्थानम वैलफेयर फाउंडेशन, जयपुर एवं अभ्युत्थानम सोसाइटी (एनजीओ) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्थित महावीर वन से "लक्ष वृक्ष" अभि
अभ्युत्थानम एनजीओ का लक्ष्य इस मानसून में 1 लाख पौधे लगाना
जयपुर | राजस्थान को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, अभ्युत्थानम वैलफेयर फाउंडेशन, जयपुर एवं अभ्युत्थानम सोसाइटी (एनजीओ) ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर के जेएलएन मार्ग पर स्थित महावीर वन से "लक्ष वृक्ष" अभियान का आगाज किया। इस अभियान का उद्देश्य राज्य भर में 1 लाख से अधिक पौधों का रोपण करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है, विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी को अभियान का मूल स्तंभ बनाया गया है।
पिछले चार वर्षों में अभ्युत्थानम एनजीओ ने राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है । इसी प्रयास की निरंतरता में "लक्ष वृक्ष" अभियान को इस बार और भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ।