एयू जयपुर मैराथन 2026 का भव्य पोस्टर हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में हुआ लॉन्च
भारत गौरव अवॉर्ड्स के मंच से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान जयपुर : संस्कृति युवा संस्था द्वारा ब्रिटेन संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड्स के अवसर पर 17 वी 'एयू जयपुर मैराथन 2026' का भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को सशक्त कर
भारत गौरव अवॉर्ड्स के मंच से मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
जयपुर: संस्कृति युवा संस्था द्वारा ब्रिटेन संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स' में आयोजित भारत गौरव अवॉर्ड्स के अवसर पर 17 वी 'एयू जयपुर मैराथन 2026' का भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा, जिसे वहां उपस्थित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय ने अत्यंत सराहा। वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा एयू स्माल फाइनेंस बैंक के सहयोग से एयू जयपुर मेराथन के अब तक सोलह संस्करण हो चुके हैं।
पोस्टर का विमोचन लंदन के सांसद श्री नवेन्दु मिश्रा, यूके में पूर्व पूर्व सांसद रहे श्री वीरेंद्र शर्मा, हाउस ऑफ लॉर्ड्स सदस्य श्री रेमी रेंजर, हाउस ऑफ लॉर्ड्स पूर्व मंत्री बेरोनिस संदीप वर्मा, प्रयाग महाकुंभ सलाहकार श्री राकेश कुमार शुक्ला, लंदन पूर्व मेयर श्री सुनील चौपड़ा, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा द्वारा किया गया।