भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए: फिजिक्सवाला ने JEE में सफल हिंदी माध्यम के छात्रों का किया सम्मान

इस अवसर पर PW के संस्थापक एवं CEO आलख पांडे ने छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा किया।

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Jun 10, 2026 • 1:59 PM | नोएडा  1  0
शिक्षा
NEWS CARD
Logo
भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए: फिजिक्सवाला ने JEE में सफल हिंदी माध्यम के छात्रों का किया सम्मान
“भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए: फिजिक्सवाला ने JEE में सफल हिंदी माध्यम के छात्रों का किया सम्मान”
Favicon
Read more on www.jalorelive.com/s/0bf50c
10 Jun 2026
https://www.jalorelive.com/s/0bf50c
Copied
भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए: फिजिक्सवाला ने JEE में सफल हिंदी माध्यम के छात्रों का किया सम्मान
भाषा की बाधाओं को तोड़ते हुए: फिजिक्सवाला ने JEE में सफल हिंदी माध्यम के छात्रों का किया सम्मान

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 जून : फिजिक्सवाला (PW) ने हाल ही में नोएडा में एक सम्मान समारोह आयोजित कर JEE में सफलता हासिल करने वाले हिंदी माध्यम के छात्रों का सम्मान किया। इस अवसर पर PW के संस्थापक एवं CEO आलख पांडे ने छात्रों और उनके परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायक सफलता की कहानियों को साझा किया।

समारोह को संबोधित करते हुए आलख पांडे ने कहा"किसी छात्र की प्रतिभा उसकी भाषा से नहीं, बल्कि उसकी मेहनत और लगन से तय होती है। इन छात्रों ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।"

सम्मानित छात्रों में आर्यन साहू, तनिष्क नरवाडे, लक्की जाटव और सागर शामिल रहे, जिनकी कहानियां देशभर के लाखों हिंदी माध्यम छात्रों को प्रेरित करती हैं। सम्मानित छात्रों में से कई ने अपनी JEE तैयारी की शुरुआत कक्षा 11 में PW के अर्जुना JEE हिंदी बैच से की थी और बाद में लक्ष् तथा प्रयास जैसे बैचों के माध्यम से अपनी तैयारी को आगे बढ़ाया।

लखनऊ के आर्यन ने सब्जी विक्रेता पिता के संघर्षों से प्रेरणा लेकर आर्थिक चुनौतियों के बावजूद JEE Advanced में सफलता हासिल की। तनिष्क, जिन्होंने कम उम्र में अपने माता-पिता को खो दिया था, ने कई उतार-चढ़ावों और निराशाओं का सामना करने के बाद JEE Advanced को अपनी 'आखिरी लड़ाई' मानते हुए सफलता प्राप्त की। मुजफ्फरनगर के लक्की जाटव, जिनके पिता मजदूर हैं और मां घरों में सफाई का काम करती हैं, ने कक्षा 12 की पढ़ाई के साथ-साथ पूरी 11वीं का पाठ्यक्रम पूरा कर JEE Advanced क्वालिफाई किया। वहीं सागर ने सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद अपनी NMMS छात्रवृत्ति से पढ़ाई का खर्च उठाया और JEE Advanced में सफलता हासिल की। समारोह के दौरान आलख सर ने तनिष्क नरवाडे को ₹5 लाख की स्कॉलरशिप और लक्की जाटव की कॉलेज फीस में सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter