KühlTherm ने डेटा सेंटर्स के लिए स्वदेशी Liquid Cooling Solutions लॉन्च किए
भारत तेजी से वैश्विक डेटा सेंटर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में AI डेटा सेंटर्स के लिए उन्नत प्रिसीजन लिक्विड कूलिंग तकनीक विकसित करने वाली कंपनी KühlTherm ने आज भारत में निर्मित Rear Door Heat Exchanger (RDHx) और Cooling Distribution Unit (CDU) का अनावरण किया।
नई तकनीक और अत्याधुनिक प्रयोगशाला के साथ KühlTherm ने वर्ष 2027 तक 2 GW विनिर्माण क्षमता हासिल करने के अपने लक्ष्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 6 अगस्त: भारत तेजी से वैश्विक डेटा सेंटर हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में AI डेटा सेंटर्स के लिए उन्नत प्रिसीजन लिक्विड कूलिंग तकनीक विकसित करने वाली कंपनी KühlTherm ने आज भारत में निर्मित Rear Door Heat Exchanger (RDHx) और Cooling Distribution Unit (CDU) का अनावरण किया। इन नवाचारों का उद्देश्य देश के डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर को अधिक उन्नत, ऊर्जा-कुशल और भविष्य के लिए तैयार बनाना है।
इन दोनों उत्पादों को NexusFlow OS, KühlTherm के स्वामित्व वाले AI-संचालित Thermal Intelligence Platform, के साथ एकीकृत किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म Grid to Rack तक संपूर्ण पावर इकोसिस्टम तथा Chip to Chiller तक कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को आपस में जोड़ते हुए पूरे सिस्टम की ऊर्जा खपत को अनुकूलित (Optimise) करता है।
RDHx रैक के पीछे उत्पन्न होने वाली गर्मी को डेटा सेंटर के वातावरण में प्रवेश करने से पहले ही अवशोषित कर लेता है, जबकि CDU कूलेंट के प्रवाह, तापमान नियंत्रण और दबाव प्रबंधन को अत्यधिक सटीकता के साथ संचालित करता है। NexusFlow OS थर्मल और पावर इंटेलिजेंस को एकीकृत कर लिक्विड कूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की पूर्ण दृश्यता (Visibility), Predictive Optimisation तथा Autonomous Orchestration सुनिश्चित करता है।