AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

ग्रामीण और शहरी इलाकों के लाखों परिवारों की आजीविका इन्हीं पर निर्भर है। इसलिए, देश के विकास का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक हमारे MSMEs सफल न हों।

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Sep 18, 2026 • 2:13 PM | New Delhi  0  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम
“AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम”
Favicon
Read more on www.jalorelive.com/s/e11ed7
18 Sep 2026
https://www.jalorelive.com/s/e11ed7
Copied
AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम
AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

नई दिल्ली, दिल्ली, भारत : भारत की मैन्युफैक्चरिंग MSMEs केवल व्यवसाय तक सीमित नहीं हैं; बल्कि ये रोजगार, नवाचार, (Innovation) निर्यात और देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने का मुख्य इंजन हैं। ये छोटी इकाइयां, बड़े उद्योगों को जरूरी सामान मुहैया कराती हैं और हमारे घरेलू सप्लाई नेटवर्क का आधार बनती हैं। ग्रामीण और शहरी इलाकों के लाखों परिवारों की आजीविका इन्हीं पर निर्भर है। इसलिए, देश के विकास का लक्ष्य तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक हमारे MSMEs सफल न हों।
 

आज के समय में MSMEs के सामने चुनौतियों के साथ-साथ बाजार की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। कच्चे माल की लागत में बढ़ोत्तरी हुई और मजदूरी की लागत भी बढ़ी है। ग्राहकों की उम्मीदें बदल रही हैं और नतीजा वैश्विक स्तर पर मुकाबला कड़ा हो गया है। इसके साथ ही बेहतर गुणवत्ता बनाए रखने और कम समय में डिलीवरी देने का दबाव भी ज्यादा है। इन सब कारणों से मैन्युफैक्चरिंग के पुराने तरीकों पर बहुत अधिक बोझ पड़ रहा है।

बाजार की इस होड़ में टिके रहने और मजबूत बने रहने के लिए, MSMEs को अपने कामकाज के तरीकों को आधुनिक बनाना ही होगा। अब सवाल यह पैदा नहीं होता है कि नई डिजिटल तकनीक को अपनाया जाए या नहीं। अब सवाल यह है कि इसे किफायती और सही तरीके से कैसे लागू किया जाए, जिससे की सबका विकास हो और यह आम नागरिक के हितों को ध्यान में रखकर काम करे।
 

ऐसे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन एक बड़ा बदलाव लाने का शानदार मौका दे रहे हैं। अगर इनका सही ढंग से और जिम्मेदारी के साथ से इस्तेमाल किया जाए तो ये कंपनियों को स्थिर बनाने के साथ-साथ कर्मचारियों की भलाई भी सुनिश्चित कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उत्पादन और प्रतिस्पर्धा की क्षमता बढ़ेगी बल्कि भविष्य में बेहतर नौकरियां भी पैदा होंगी।

महज ऑटोमेशन के बजाय सार्थक और रणनीतिक बदलाव की ओर बढ़ना
देश में AI को लेकर होने वाली चर्चा अक्सर केवल इसकी तकनीकी क्षमताओं तक सीमित रहती हैं। लेकिन AI MSMEs के लिए इसका मुख्य फोकस उन फायदों पर होना चाहिए जो असल में जमीन पर काम आएं।
 

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter