पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

राजस्थान की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर से समृद्ध फलोदी जिले के ऐतिहासिक गांव भोजासर में जन्मे सत्यनारायण जोशी एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं, जिसकी पहचान वर्षों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण के लिए रही है।

NewsDesk
NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor
Jun 25, 2026 • 6:14 PM | jodhpur,rajasthan  0  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष
“पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष”
Favicon
Read more on www.jalorelive.com/s/4bde51
25 Jun 2026
https://www.jalorelive.com/s/4bde51
Copied
पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष
पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में पूरे किए 12 वर्ष

जोधपुर (राजस्थान), 25 जून : पत्रकार सत्यनारायण जोशी ने मीडिया क्षेत्र में अपनी 12 वर्ष की पेशेवर यात्रा पूरी कर ली है। वर्ष 2014 में फलोदी से जमीनी रिपोर्टिंग के साथ पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले जोशी ने टीवी, प्रिंट और क्षेत्रीय मुद्दों से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है।

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान जोशी ने विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग की। स्थानीय स्तर से शुरुआत करते हुए उन्होंने राजस्थान से जुड़े कई मुद्दों को मीडिया मंचों पर उठाया और अलग-अलग पत्रकारिता माध्यमों में सक्रिय भूमिका निभाई।

राजस्थान की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहर से समृद्ध फलोदी जिले के ऐतिहासिक गांव भोजासर में जन्मे सत्यनारायण जोशी एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार से आते हैं, जिसकी पहचान वर्षों से राष्ट्र सेवा, सामाजिक मूल्यों और समाज के प्रति समर्पण के लिए रही है। उनका जीवन सेवा, संस्कार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना से प्रेरित रहा है।

उनके परिवार में सामाजिक जागरूकता और जनसेवा की परंपरा रही है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती सत्यनारायण जोशी भी सामाजिक कार्यों और समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं तथा समाज में अपनी सकारात्मक और सम्मानजनक पहचान स्थापित की है।

NewsDesk Verified Media or Organization • 28 May, 2026 Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter