बीएनआई सूरत के 10वें कॉन्क्लेव में 5 हजार+ उद्यमी जुटे, नए कारोबार के बड़े अवसर बने
औद्योगिक नगरी सूरत में बीएनआई (BNI) सूरत रिजन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 10वें बीएनआई बिजनेस कॉन्क्लेव का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया।
55 से अधिक शहरों और दो देशों के प्रतिनिधियों ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा, 100 से 200 करोड़ रुपये के संभावित कारोबार की उम्मीद
सूरत (गुजरात) [भारत : औद्योगिक नगरी सूरत में बीएनआई (BNI) सूरत रिजन की ओर से आयोजित दो दिवसीय 10वें बीएनआई बिजनेस कॉन्क्लेव का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। सूरत इंटरनेशनल एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (SIECC) में आयोजित इस कॉन्क्लेव में दो दिनों के दौरान 5 हजार से अधिक कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने भाग लिया। देश के 55 से अधिक शहरों के साथ दो देशों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाई.
बीएनआई सूरत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गौरव सिंघवी ने बताया कि कॉन्क्लेव में बीएनआई के करीब 2000 सदस्य और लगभग 3000 से अधिक विजिटर्स शामिल हुए। बड़ी संख्या में आए क्वालिटी विजिटर्स, प्रभावशाली वक्ताओं और देशभर से पहुंचे उद्योगपतियों की भागीदारी के कारण इस बार का आयोजन अब तक के सबसे सफल आयोजनों में शामिल रहा। उन्होंने कहा कि इस कॉन्क्लेव के माध्यम से बने नए व्यावसायिक संपर्कों और रेफरल नेटवर्क के आधार पर आगामी समय में 100 से 200 करोड़ रुपये तक के संभावित कारोबार की उम्मीद है.