प्रकाशनार्थ अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : रजत सिनर्जी फाउंडेशन ने गौरैया के संरक्षण के लिए कला संग्रहालय को प्रदान किया बर्ड हाउस

वाराणसी। संग्रहालय सांस्कृतिक आदान - प्रदान , उनके विकास और संरक्षण के महत्वपूर्ण साधन हैं। जो किसी देश , समाज , सभ्यता की कला , संस्कृति एवं विचार को संजोने एवं प्रसारित करने का सुगम , सफल साधन है। वही गौरैया विश्व के लगभग सभी देशों में पाई जाने वाली पक्षियों की सबसे पुरानी प्रजाति है। जो आज

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
May 18, 2023 • 6:09 PM  0  0
देश
NEWS CARD
Logo
प्रकाशनार्थ अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : रजत सिनर्जी फाउंडेशन ने गौरैया के संरक्षण के लिए कला संग्रहालय को प्रदान किया बर्ड हाउस
“प्रकाशनार्थ अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : रजत सिनर्जी फाउंडेशन ने गौरैया के संरक्षण के लिए कला संग्रहालय को प्रदान किया बर्ड हाउस”
Favicon
Read more on jalorelive.com
18 May 2023
https://www.jalorelive.com/national/international-museum-day-rajat-synergy
Copied
प्रकाशनार्थ अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस : रजत सिनर्जी फाउंडेशन ने गौरैया के संरक्षण के लिए कला संग्रहालय को प्रदान किया बर्ड हाउस

वाराणसी। संग्रहालय सांस्कृतिक आदान-प्रदान, उनके विकास और संरक्षण के महत्वपूर्ण साधन हैं। जो किसी देश, समाज, सभ्यता की कला, संस्कृति एवं विचार को संजोने एवं प्रसारित करने का सुगम, सफल साधन है। वही गौरैया विश्व के लगभग सभी देशों में पाई जाने वाली पक्षियों की सबसे पुरानी प्रजाति है। जो आज विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गई है। जिसके संरक्षण की जरूरत है, जैसे कि हम अपने कला, संस्कृति, संस्कार परम्परा को संजोने के लिए प्रयत्नशील है। उक्त बातें रजत सिनर्जी फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रगति पाठक ने अन्तराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (18 मई 2023) के अवसर पर गुरूवार को सामनेघाट स्थित राम छटपार शिल्प न्यास (कला संग्रहालय) को 30 बर्ड हाउस प्रदान करने के दौरान कही। 

 

उन्होने कहा कि एक वक्त था जब हमारी नींद गौरैयाओं के कोलाहल  से खुलती थी। एक ऐसा पक्षी जों मनुष्य के आसपास रहना पसंद करती है, जो आज अपने स्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है, जिस मानव समुदाय पर इस नन्ही चिड़िया ने भरोसा किया, उस मानव समुदाय ने अपने भौतिक सुख के लिए विलुप्त होने की राह पर ढकेल दिया है। अगर हम अब भी नही चेते तो वह दिन दूर नही जब मानव जीवन का सबसे पुराना साथी और सहयोगी सिर्फ किताब के पन्नों ,किस्से कहानी और तस्वीरों में ही नजर आएगा।

 

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter