सत करतार शॉपिंग लिमिटेड का पावर रूट्ज SSS फॉर्मूला – आयुर्वेदिक वजन कम करने का उपाय
दिल्ली , 23 नवंबर : सत करतार शॉपिंग लिमिटेड ने गर्व के साथ अपने पावर रूट्जSSSफॉर्मूले का अनावरण किया है। नींद,तनाव और स्लिम फ़ॉर्मूले में12+हर्बल इंग्रेडिएंट्स हैं,जो न केवल नींद में सुधार करते हैं,बल्कि तनाव को भी कम करते हैं
दिल्ली, 23 नवंबर : सत करतार शॉपिंग लिमिटेड ने गर्व के साथ अपने पावर रूट्ज SSS फॉर्मूले का अनावरण किया है। नींद, तनाव और स्लिम फ़ॉर्मूले में 12+ हर्बल इंग्रेडिएंट्स हैं, जो न केवल नींद में सुधार करते हैं, बल्कि तनाव को भी कम करते हैं। ये इंग्रेडिएंट्स आपकी खाने की लालसा को कम करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं, और फैट कम करने के लिए हार्मोनों को संतुलित करने में मदद करते हैं। SSS फॉर्मूले फैट कम करने का एक बेहतरीन समाधान है। यह पुरुष एवं महिलाओं दोनों में फैट (चर्बी) कम करने का बेहद कारगर उपाय है जो विशेष रूप से ,आधुनिक जीवन शैली के कारण कॉर्पोरेट कार्यकर्ताओं एवं मध्यम आयु वर्ग के व्यक्तियों में वजन बढ़ने की समस्या को ध्यान में रख कर किया गया है।
नींद में सुधार करता है + तनाव कम करता है + फैट कम करता है = SSS फॉर्मूले
“हालाँकि आज बाजार में आपको विभिन्न प्रकार के वजन कम करने वाले सप्लीमेंट्स मिल जायँगे जो उन लोगों की जरुरत को पूरा करते है जो अपने वजन को नियंत्रित करने वाले उपायों की तलाश में रहते हैं। हमारे अनुसार बाज़ारों में उपलब्ध उन सप्लीमेंट्स की एक समस्या है की वह ,समस्या के मूल कारणों को हल करने में असमर्थ हैं। आज के आधुनिक युग में, जहाँ अधिकांश लोग एक स्थिर जीवन शैली को अपनाते हैं, वहां स्वास्थ्य समस्याओं ने केवल वृद्धि ही की है। हमें विश्वास है कि हमारी यह पारंपरिक आयुर्वेदिक प्रणाली इस समस्या को समाप्त करने में कारगर रहेगी ” – श्री मनप्रीत सिंह चड्ढा, संस्थापक, सत करतार शॉपिंग लिमिटेड।
हमारे SSS फॉर्मूले को खास बनाने में इसके सैद्धांतिक दृश्टिकोण का अहम् स्थान है। यह आयुर्वेद के पारम्परिक तरीके को अपनाकर दो आम समस्या – अधिक तनाव एवं नींद की कमी – को दूर करता है जो आज वजन बढ़ने का प्रमुख कारण बन गया है। यह फार्मूला आधुनिक जीवन की चुनौतियों जैसे – लम्बे समय तक स्क्रीन के सामने समय बिताना और तनाव ग्रस्त होने के कारण वजन नियंत्रित न रख पाने की समस्या को ध्यान में रख कर बनाया गया है।