#JALORE : दयालपुरा में हुआ माँ सरस्वती मूर्ति का अनावरण

जालोर जिले के दयालपुरा के रा उ मा विद्यालय में मां सरस्वती का मंत्रोच्चारण के साथ किया मूर्ति का अनावरण किया। जानकारी के अनुसार रा उ मा वि दयालपुरा के परिसर मे भामाशाह नेनमल त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित मां सरस्वती के मंदिर में पंडित भरत व्यास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति अनावरण की ग

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Feb 6, 2022 • 1:22 PM  1  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
#JALORE : दयालपुरा में हुआ माँ सरस्वती मूर्ति का अनावरण
“#JALORE : दयालपुरा में हुआ माँ सरस्वती मूर्ति का अनावरण”
Favicon
Read more on jalorelive.com
6 Feb 2022
https://www.jalorelive.com/jalore/maa-saraswati-idol-unveiled-in-dayalpura
Copied
#JALORE : दयालपुरा में हुआ माँ सरस्वती मूर्ति का अनावरण

 

जालोर जिले के दयालपुरा के रा उ मा विद्यालय में मां सरस्वती का मंत्रोच्चारण के साथ किया मूर्ति का अनावरण किया। जानकारी के अनुसार रा उ मा वि दयालपुरा के परिसर मे भामाशाह नेनमल त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित मां सरस्वती के मंदिर में पंडित भरत व्यास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति अनावरण की गई। 
 
मूर्ति स्थापना के शुभ अवसर पर संस्था प्रधान नीब सिंह देवल ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की महता पर प्रकाश डाला और साथ ही सरस्वती मां के प्रति श्रद्धा रखते हुए नियमित अध्ययन की बात की ‌। इसी अवसर पर स्थानीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई और सभी विद्यार्थियों ने मिलकर मां सरस्वती के जयकारे लगाए। 
 
महेंद्र सिंह व्याख्याता ने मां सरस्वती के जन्मोत्सव पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अनुशासित और संयमित होकर अपने लक्ष्य प्राप्ति पर ध्यान केंद्रित करने की बात की। 
 
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सरपंच प्रेम कवर बालोत संस्था प्रधान नीब सिंह देवल, केसर सिंह, जगदीश त्रिपाठी, कानाराम सिंघल जिलाध्यक्ष उपभोक्ता कांग्रेस जालोर भीखाराम गर्ग व्याख्याता, कैलाश बाबू सेन, हिंगलाज दान चारण मोतीसरी प्रोग्राम अधिकारी समसा, केवाराम, प्रवीण व्यास, तिलोकमल सुथार, छोगाराम, महेंद्र सिंह सिसोदिया, माधु सिंह बालोत, चंदनमल, आईदान सिंह भाटी सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
 
भामाशाह श्री नेनमल त्रिपाठी पुत्र श्री हिम्मतरामजी त्रिपाठी दयालपुरा और उनके पुत्रों परबत त्रिपाठी,विनोद कुमार एवं गणपत लाल त्रिपाठी द्वारा विद्यालय में सरस्वती मंदिर की स्थापना कर प्रतिष्ठा की गई।
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter