विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का का बढ़ेगा पर्यटन और खैरथल को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान - राम यादव

स्नेह फाउंडेशन के राम यादव ने अलवर जिले के लिए किया ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम | विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा और खैरथल में आयोजित होली मिलन समारोह में भी विदेशी दल के आने से खैरथल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी यह कहना है स्नेह

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Mar 11, 2023 • 1:31 PM  0  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का का बढ़ेगा पर्यटन और खैरथल को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान - राम यादव
“विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का का बढ़ेगा पर्यटन और खैरथल को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान - राम यादव”
Favicon
Read more on jalorelive.com
11 Mar 2023
https://www.jalorelive.com/rajasthan/with-arrival-of-foreign-ambassadors-and
Copied
विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का का बढ़ेगा पर्यटन और खैरथल को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान - राम यादव

 स्नेह फाउंडेशन के राम यादव ने अलवर जिले के लिए किया ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम | विदेशी राजदूतों और राजनयिकों के आने से सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटकों का रुझान बढ़ेगा और खैरथल में आयोजित होली मिलन समारोह में भी विदेशी दल के आने से खैरथल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी यह कहना है स्नेह फाउंडेशन के संस्थापक राम यादव का । राम यादव ने कहा कि अलवर जिले में पर्यटन और रोजगार के सुनहरे अवसर है और विदेशी राजनयिकों के दल के आने से निश्चित रूप से इसे काफी प्रोत्साहन मिलेगा ।

आपको बता दें कि स्नेह फाउंडेशन के संस्थापक राम यादव द्वारा अलवर जिले के लिए दो दिवसीय ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । राम यादव ने बताया कि 8 देशों के राजदूतों और राजनयिकों का दल दो दिवसीय यात्रा पर अलवर जिले में आया । विदेशी दल ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर सरिस्का टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया । सरिस्का टाइगर रिजर्व में भ्रमण के दौरान विदेशी प्रतिनिधि मंडल को काला कुंआ में पानी के एनिकट पर टाइगर एसटी 9 और एसटी 21 की साइटिंग हुई , जिसको देख कर सभी काफी रोमांचित हो गए । लगभग 10 से 15 मिनट की साइटिंग के बाद टाइगर झाड़ियों में चले गए । सरिस्का भ्रमण के दौरान विदेशी मेहमानों को चीतल व सांभर के झुंड सहित हिरण , मगरमच्छ , जंगली खरगोश , जंगली सूअर सहित कई विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी सरिस्का के जंगल में देखने को मिलें । 

सरिस्का टाइगर रिजर्व पहुंचने पर विदेशी प्रतिनिधि मंडल का सरिस्का डीएफओ देवेंद्र प्रताप जागावत , रेंजर जितेंद्र चौधरी ने तिलक कर और माला व हैट पहनाकर स्वागत किया ।

विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने सरिस्का से अलवर जाते समय कन्हैया स्वीट्स पर अलवर के मिल्क केक और कढ़ी कचौरी का आनंद लिया और उसकी जमकर तारीफ की । कन्हैया स्वीट्स के सीताराम सैनी ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया ।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter