महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन

महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 1 जून 2022 को किया गया। सर्वप्रथम दिल्ली सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमान सुखराज जी सेठिया द्वारा श्री उत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jun 16, 2022 • 4:42 PM  0  0
देश
NEWS CARD
Logo
महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन
“महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन”
Favicon
Read more on jalorelive.com
16 Jun 2022
https://www.jalorelive.com/national/grand-celebration-of-shree-utsav
Copied
महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन

 

महिलाओं के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित दिल्ली महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री उत्सव का भव्य आयोजन दिनांक 1 जून 2022 को किया गया।
सर्वप्रथम दिल्ली सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमान सुखराज जी सेठिया द्वारा श्री उत्सव के कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। शासनश्री साध्वीश्री संघमित्रा जी के सानिध्य में साध्वीश्री डॉ सूरज यशाजी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ कर मंगल पाठ सुनाया।अध्यक्षा मंजू जी जैन ने कार्यक्रम में पधारे सभी का स्वागत अभिनंदन किया। दिल्ली सभा अध्यक्ष श्रीमान सुखराज जी सेठिया ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभा से पधारे सभी गणमान्य व्यक्तियों का दुपट्टा एवं साहित्य से सम्मान किया गया।      

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी महिला अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह और उप निरीक्षक दिल्ली पुलिस श्रीमती किरण सेठी की गरिमामय उपस्थिति रही। आपने महिला मंडल के कार्यक्रमों की सराहना की और सभी का हौसला बढ़ाया।

इस रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से आकर बहनों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। अखिल भारतीय द्वारा निर्देशित 4 योजनाओं का भी एक काउंटर लगाया गया जिसमें हमारी बहनों ने 4 योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। खाने पीने के अलावा कुल 60 स्टाल लगाए गए।अनेकों मनोरंजन के कार्यक्रम के साथ साथ ज्ञानवर्धक व रोचक प्रतियोगिताएं भी की गई। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
नारी इन साड़ी, नारी सजाओ श्रृंगार अखबार के साथ प्रतियोगिताओं को सभी ने बहुत सराहा और कहा इस तरह की प्रतियोगिताएं पहले कभी नहीं हुई। नारी इन साड़ी प्रतियोगिता रखकर भारतीय संस्कृति के विरासत को शालीनता पूर्वक आगे बढ़ाने का बहुत ही खूबसूरती से प्रयत्न किया गया।                                                                                                  

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter