जानें चित्तौड़गढ़ की मॉडल और मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 शिवांगी लौहार के बारे में

चित्तौड़गढ़ : शिवांगी लौहार(जन्म; 17 नवंबर 2000) एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 के ताज से नवाज़ा गया हैं। इससे पहले 15 अगस्त 2018 को उन्हें डांस प्रतियोगिता के लिए भी सम्मान से भी नवाजा गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने चित्

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Apr 7, 2022 • 8:11 PM  0  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
जानें चित्तौड़गढ़ की मॉडल और मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 शिवांगी लौहार के बारे में
“जानें चित्तौड़गढ़ की मॉडल और मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 शिवांगी लौहार के बारे में”
Favicon
Read more on jalorelive.com
7 Apr 2022
https://www.jalorelive.com/lifestyle/know-about-model-shivangi-lohar
Copied
जानें चित्तौड़गढ़ की मॉडल और मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 शिवांगी लौहार के बारे में

 

चित्तौड़गढ़ : शिवांगी लौहार(जन्म; 17 नवंबर 2000) एक भारतीय मॉडल व सौन्दर्य प्रतियोगिता की विजेता हैं जिन्हें मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया 2019 के ताज से नवाज़ा गया हैं। इससे पहले 15 अगस्त 2018 को उन्हें डांस प्रतियोगिता के लिए भी सम्मान से भी नवाजा गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने चित्तौड़गढ़ सहित राज्य के अन्य जिलों की 30 प्रतियोगियों के बीच अपने शहर का प्रतिनिधित्व किया।

अपेक्षमी मिस मॉडल ऑफ़ इंडिया 2019 के फाइनल में शिवांगी से अंतिम सवाल पूछा गया कि " 25 प्रतिभागियों के साथ इतना वक्त बिताने के बाद वो क्या सबक लेकर वापस जाएंगी?" इसके जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उनके पास एक दृष्टिकोण था जिससे उन्हें ये विश्वास हासिल हुआ कि वो दुनिया में बदलाव ला सकती हैं। उनके इस जवाब ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ अपेक्षमी मिस इंडिया 2019 के  ग्लैमरस लुक ऑफ़ इंडिया के ताज पर उनका अधिकार हो गया। मिस ग्लैमरस लुक ऑफ इंडिया होने के नाते इन्होंने नवम्बर 2020 में, उदयपुर में सम्पन्न हुई "मिस इंडिया 2020" की प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व किया।

बिजनेसमैन माता-पिता के घर जन्मी शिवांगी खुद भी एक कॉलेज छात्र हैं। उनके पिता दीपक लोहार दिव्या एंटरप्राइज कंपनी चलते हैं, तो वहीं उनकी माता पुष्पा लोहार ग्रहणी हैं। विद्यालयी शिक्षा गर्ल्स स्कूल, चित्तौड़गढ़ से पूरी करने के बाद अब वो बैचलर ऑफ आर्ट की डिग्री के लिए मोहन लाल सुखाडिया गवर्नमेंट कॉलेज, चित्तौड़गढ़ में अध्ययनरत हैं। शिवांगी लौहार एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter