हो न हो ये वही हैं... जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है...

एक बार फिर से उनकी याद, स्मृतियाँ और उनकी सीख उनके शब्दों में आज भी जहन से आत्मा तक मुझे झकझोर देती हैं। ये बात हर उस शख्स को याद होगी जिसका किसी भी तरह का कोई खास रिश्ता किसी से जुड़ा हो। यूं तो ये मेरे बाबूजी की यादें हैं पर इस संसार के प्रत्येक जीव से किसी न किसी का इस बात का संबंध है क्यों

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Oct 2, 2023 • 2:12 PM  0  0
लाइफस्टाइल
NEWS CARD
Logo
हो न हो ये वही हैं... जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है...
“हो न हो ये वही हैं... जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है...”
Favicon
Read more on jalorelive.com
2 Oct 2023
https://www.jalorelive.com/lifestyle/be-it-or-not-these-are-same-peoplewhose
Copied
हो न हो ये वही हैं... जिनकी चर्चा न तेरी है, न मेरी है...

एक बार फिर से उनकी याद, स्मृतियाँ और उनकी सीख उनके शब्दों में आज भी जहन से आत्मा तक मुझे झकझोर देती हैं। ये बात हर उस शख्स को याद होगी जिसका किसी भी तरह का कोई खास रिश्ता किसी से जुड़ा हो। यूं तो ये मेरे बाबूजी की यादें हैं पर इस संसार के प्रत्येक जीव से किसी न किसी का इस बात का संबंध है क्योंकि सभी के जीवन में वो खास जीवनपर्यंत उनके साथ जुड़ा रहता है। आज उनकी एक बात याद आती है कि “मरने से पहले उन्होंने कहा था, जिस दिन मैं इस संसार को छोड़ कर ईश्वर के पास जाऊंगा, उस दिन पूरे भारत में अवकाश होगा।“ उनका ये कहना आज भी मेरे जहन में अंकित सा हो गया है। अब इस बात कि सार्थकता ये है कि उनका देवलोक धाम गमन 2 अक्टूबर 2017 को हुआ और इस दिन गांधी जयंती पर अवकाश रहता है। ये कथन उतना ही सत्य है जितना कि ईश्वर का होना। यूं तो उनका स्मरण हर पल मेरे साथ है पर उनकी बातों से मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहे बस यही ईश्वर से प्रार्थना है।

आज उनकी षष्टम (6वीं) पुण्यतिथी है, प्रभु ने उनको जिस भी लोक में स्थान दिया हो मेरी और से उनको सादर वंदन यूं तो उनका स्मरण हर पल मेरे साथ है परंतु जो भी उनसे प्रेम करते हैं और उनको याद करते हैं उन सभी को कोटिश: नमन।।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter