आईसीएमएआई गाजियाबाद चैप्टर द्वारा 'टैक्स रिफॉर्म्स 2026' सेमिनार का सफल आयोजन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के गाजियाबाद चैप्टर ने टीआरडी समिति एवं आयकर विभाग के सहयोग से “टैक्स रिफॉर्म्स 2026 – डायरेक्ट एवं इंडायरेक्ट टैक्सेशन में उभरते अवसर एवं चुनौतियाँ” विषय पर एक भव्य सेमिनार का सफल आयोजन किया।
टीआरडी समिति ने देशभर में पूर्ण किए 22 व्यावसायिक कार्यक्रम
नई दिल्ली, 26 जून : द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के गाजियाबाद चैप्टर ने टीआरडी समिति एवं आयकर विभाग के सहयोग से “टैक्स रिफॉर्म्स 2026 – डायरेक्ट एवं इंडायरेक्ट टैक्सेशन में उभरते अवसर एवं चुनौतियाँ” विषय पर एक भव्य सेमिनार का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कर विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बदलते कर परिदृश्य और पेशेवर अवसरों पर सार्थक विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजय कुमार चौरसिया, IRS, अतिरिक्त आयुक्त आयकर, गाजियाबाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने पारदर्शी कर प्रशासन, स्वैच्छिक कर अनुपालन तथा राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में कर पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कर विशेषज्ञ देश की कर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर टीआरडी समिति ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी हासिल की। समिति ने अपने राष्ट्रव्यापी ज्ञान-विस्तार अभियान के अंतर्गत 22वें व्यावसायिक कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्ण किया, जो पेशेवर विकास एवं कर शिक्षा के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.