आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई पाटने निकली कृषिवर्धा एग्रो

जयपुर : कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक रूप से अब जयपुर में शुरुआत हो चुकी हैं। इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन कंपनी के आधिकारिक पते पर किया गया , जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं , सरकारी प्रतिनिधियों और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने भाग लिया। कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट ल

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Mar 28, 2025 • 5:08 PM  1  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई पाटने निकली कृषिवर्धा एग्रो
“आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई पाटने निकली कृषिवर्धा एग्रो”
Favicon
Read more on jalorelive.com
28 Mar 2025
https://www.jalorelive.com/business/bridging-gap-between-modern-technology
Copied
आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई पाटने निकली कृषिवर्धा एग्रो

जयपुर : कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक रूप से अब जयपुर में शुरुआत हो चुकी हैं। इस भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन कंपनी के आधिकारिक पते पर किया गया, जिसमें उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं, सरकारी प्रतिनिधियों और अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों ने भाग लिया। कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड अगले कुछ महीनों में अपने संचालन की शुरुआत करेगा और किसानों को उन्नत कृषि समाधानों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों से सशक्त बनाएगा।

कृषिवर्धा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का किसान-केंद्रित दृष्टिकोण कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए तैयार है। इस दृष्टिकोण के तहतकंपनी किसानों को सशक्त बनानेउनकी जरूरतों को समझने और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने पर जोर दे रही है। कृषिवर्धा एग्रो किसानों को नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीजों और अन्य कृषि-उपयोगी उत्पादों तक पहुंच प्रदान करेगाजिससे उनकी पैदावार और लाभ में वृद्धि होगी। कंपनी किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि पद्धतियों में सुधार करने और स्थायी कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगी एवं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करने पर जोर देगीजिससे किसानों की लागत कम होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कंपनी विभिन्न कृषि संगठनों और सरकारी संस्थाओं के साथ सहयोग करेगी ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। कृषिवर्धा एग्रो किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार पहुंच प्रदान करने की योजना बना रही हैजिससे वे सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ सकें।

इस अवसर पर कंपनी के सीईओ भानुप्रताप सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में आधुनिक तकनीक और पारंपरिक खेती के बीच की खाई को पाटने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "कृषि हमारे देश की रीढ़ है, लेकिन इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान आधुनिक तकनीकों से किया जा सकता है। कृषिवर्धा एग्रो सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि किसानों को सशक्त बनाने, टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने और भारतीय कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का एक मिशन है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter