वाहन चालकों को सशक्त बना रहा ऑल्ट मोबिलिटी का ‘चालक से मालिक’ EV लीज़िंग मॉडल

नई दिल्ली, दिल्ली, भारत : भारत के अग्रणी एकीकृत EV लीज़िंग और एसेट मैनेजमेंट कंपनी ऑल्ट मोबिलिटी ने अपने इनोवेटिव ड्राइव टू ओन (DCO) मॉडल – जिसे ‘चालक से मालिक’ के नाम से भी जाना जाता है – के माध्यम से हजारों ड्राइवरों के जीवन को बदलना शुरू कर दिया है। यह प

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
May 30, 2025 • 12:59 PM  0  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
वाहन चालकों को सशक्त बना रहा ऑल्ट मोबिलिटी का ‘चालक से मालिक’ EV लीज़िंग मॉडल
“वाहन चालकों को सशक्त बना रहा ऑल्ट मोबिलिटी का ‘चालक से मालिक’ EV लीज़िंग मॉडल”
Favicon
Read more on jalorelive.com
30 May 2025
https://www.jalorelive.com/business/alt-mobilitys-driver-to-owner-ev
Copied
वाहन चालकों को सशक्त बना रहा ऑल्ट मोबिलिटी का ‘चालक से मालिक’ EV लीज़िंग मॉडल

नई दिल्ली, दिल्ली, भारत : भारत के अग्रणी एकीकृत EV लीज़िंग और एसेट मैनेजमेंट कंपनी ऑल्ट मोबिलिटी ने अपने इनोवेटिव ड्राइव टू ओन (DCO) मॉडल – जिसे ‘चालक से मालिक’ के नाम से भी जाना जाता है – के माध्यम से हजारों ड्राइवरों के जीवन को बदलना शुरू कर दिया है। यह पहल न केवल ड्राइवर-पार्टनर्स को वाहन स्वामित्व का अधिकार दिला रही है, बल्कि भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


ऑल्ट मोबिलिटी का इनोवेटिव ड्राइव टू ओन (DCO) मॉडल

यह मॉडल विशेष रूप से उन ड्राइवरों के लिए तैयार किया गया है जो पारंपरिक वित्तीय संस्थानों की पहुंच से बाहर रहे हैं। ऑल्ट के इस लीज मॉडल के तहत, ड्राइवर अब महंगे डाउन पेमेंट और जटिल कागजी कार्यवाही के बिना इलेक्ट्रिक वाहन का स्वामित्व प्राप्त कर सकते हैं। ₹21,000 से शुरू होने वाली न्यूनतम डाउन पेमेंट के साथ, यह योजना वाहन के सर्विसिंग, मेंटेनेंस, बीमा और फिटनेस नवीकरण सहित सभी खर्चों को कवर करती है। आमतौर पर ये अप्रत्याशित खर्च ड्राइवरों और फ्लीट मालिकों के लिए वित्तीय और संचालन संबंधी जोखिम पैदा करते हैं, जिससे वे वाहन खरीदने से कतराते हैं। ऑल्ट का यह मॉडल इन जोखिमों का बोझ अपने ऊपर लेकर वाहन स्वामित्व को पूरी तरह झंझट-मुक्त बनाता है। ड्राइवर केवल वाहन चलाने और चार्ज करने पर ध्यान केंद्रित करता है, बाकी सब ऑल्ट द्वारा संभाला जाता है।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter