रेडियो BIG 92.7 FM का अधिग्रहण पूरा, Sapphire Media को मिली कमान
नई दिल्ली : Sapphire मीडिया लिमिटेड ने आखिरकार रेडियो बिग 92.7 FM के साथ अपनी भागीदारी शुरू कर दी है . बिग 92.7 FM, जो रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड की संपत्ति था , फरवरी 2023 से दिवालियापन प्रक्रिया में था और कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया के तहत था . इस प्रक्रिया में रोहित
नई दिल्ली : Sapphire मीडिया लिमिटेड ने आखिरकार रेडियो बिग 92.7 FM के साथ अपनी भागीदारी शुरू कर दी है. बिग 92.7 FM, जो रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड की संपत्ति था, फरवरी 2023 से दिवालियापन प्रक्रिया में था और कॉर्पोरेट दिवालियापन समाधान प्रक्रिया के तहत था. इस प्रक्रिया में रोहित मेहरा को समाधान पेशेवर नियुक्त किया गया था.
कानूनी मंज़ूरी के बाद अब सफायर का कंट्रोल
Sapphire मीडिया लिमिटेड को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से रेडियो बिग 92.7 FM के बोर्ड और प्रबंधन नियंत्रण को संभालने के लिए सभी कानूनी मंज़ूरियां मिल चुकी हैं. कंपनी ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क लिमिटेड के कर्जदाताओं की समिति को अपने समाधान योजना के अनुसार तय समय सीमा में सभी बकाया भुगतान भी कर दिया है.