जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास

भारत: जोधपुर के एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर ने यूरोप में प्रसिद्ध आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 को पूरा कर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने 15 घण्टे और 40 मिनट के रिकॉर्ड टाईम में प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्राइएथलॉन को पूरा कर लिया। उन्होंने 6 अगस्त 2022 को यूरोप में आयोजित ट्राइए

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Oct 19, 2022 • 10:16 PM  0  0
खेल
NEWS CARD
Logo
जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास
“जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास”
Favicon
Read more on jalorelive.com
19 Oct 2022
https://www.jalorelive.com/sports/athlete-duo-of-jodhpur-created-history
Copied
जोधपुर के एथलीट युगल ने यूरोप में आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 में बनाया इतिहास


भारत:
 जोधपुर के एथलीट युगल महेन्द्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी मीना कंवर ने यूरोप में प्रसिद्ध आयरनमैन चैम्पियनशिप 2022 को पूरा कर इतिहास रच दिया है। इस जोड़ी ने 15 घण्टे और 40 मिनट के रिकॉर्ड टाईम में प्रतिष्ठित आयरनमैन ट्राइएथलॉन को पूरा कर लिया। उन्होंने 6 अगस्त 2022 को यूरोप में आयोजित ट्राइएथलॉन में हिस्सा लेकर इस चैलेंज को पूरा किया था।

आयरनमैन ट्राइएथलॉन को दुनिया के सबसे मुश्किल एक दिवसीय खेल आयोजनों में से जाना जाता है, जिसमें 3.8 किलोमीटर की तैराकी, 180 किलोमीटर की सायक्लिंग और 42 किलोमीटर की मैराथॉन शामिल है। महेन्द्र सिंह चौहान और मीना कंवर इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले भारतीय युगल हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे मुश्किल चुनौती को पूरा कर देश का नाम रौशन कर दिया है। इस युगल के नाम अधिकतम-कुल 7 मैराथॉन्स पूरी करने का विश्व रिकॉर्ड भी है।

अब तक की यात्रा के बारे में बात करते हुए महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, ‘‘मेरी फिटनैस की यात्रा तब शुरू हुई जब मैं मोटापे और गैर-सेहतमंद जीवनशैली के चलते स्वास्थ्य की कई समस्याओं से जूझ रहा था। ओवरवेट होने की वजह से मुझे रोज़मर्रा के जीवन में भी मुश्किलें आ रही थीं। तभी मेरे छोटे भाई के कहने पर मैंने फिटनैस की दिशा में अपना पहला कदम रखा। तब से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। लगातार प्रशिक्षण और सजग जीवनशैली के चलते मेरा वज़न 102 किलो से कम होकर 81 किलो पर आ गया। पिछले सालों के दौरान मेरी पत्नी और मैं कई प्र्रतिष्ठित आयोजनों में हिस्सा ले चुके हैं और हमने देश में अपनी विशेष पहचान बनाई है।’’

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter