26 को मनाया जायेगा संविधान दिवस

जयपुर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में गठित संविधान निर्मात्री समिति की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 26 नवम्बर, 2016 को दूसरी बार ”संविधान दिवस“ मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक जैन ने समस्त अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, ज

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Nov 22, 2016 • 5:44 PM  0  0
सामाजिक
NEWS CARD
Logo
26 को मनाया जायेगा संविधान दिवस
“26 को मनाया जायेगा संविधान दिवस”
Favicon
Read more on jalorelive.com
22 Nov 2016
https://www.jalorelive.com/special/social/Constitution-day-on-26-nov
Copied
26 को मनाया जायेगा संविधान दिवस


जयपुर: डॉ. भीमराव अम्बेडकर की अध्यक्षता में गठित संविधान निर्मात्री समिति की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर, 26 नवम्बर, 2016 को दूसरी बार ”संविधान दिवस“ मनाया जायेगा। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अशोक जैन ने समस्त अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को पत्र लिखकर इस दिन भारत के ”संविधान की“ वर्तमान परिप्रेक्ष्य में भूमिका पर सरकारी कार्यालय तथा शैक्षणिक संस्थानों में विचार गोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मोक पार्लियामेन्ट आदि का आयोजन कर 26 नवम्बर 2016 को द्वितीय संविधान दिवस का आयोजन कर भारतीय समाज को भारतीय संविधान के प्रति जागरुक करावें। 

श्री जैन ने पत्र में कहा कि राजकीय कार्यालयों में 26 नवम्बर, 2016 को राजपत्रित अवकाश होने पर पूर्व दिवस अर्थात 25 नवम्बर, 2016 को प्रातः 11ः00 बजे शैक्षणिक संस्थाओं, राजकीय कार्यालयों में संविधान की उद्देशिका का पाठन कराया जाकर संविधान के बारे में लोगों में जागरुकता बढ़ाई जाये। 
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter