आईआईएम उदयपुर इनक्यूबेशन सेंटर ने पूर्व छात्रों के डी2सी स्टार्टअप - करी-इट को फंड किया

उदयपुर, 22 फरवरी, 2022- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर ने अपने इनक्यूबेशन सेंटर के तहत पूर्व छात्रों के स्टार्टअप को फंडिंग करने की घोषणा की। करी-इट आईआईएमयूआईसी द्वारा समर्थित स्टार्ट-अप में से एक है और इसे आईआईएमयू के 2 पूर्व छात्रों (ऋचा शर्मा (पीजीजी12-14) और निश्चल कंडुला (पीजीपी

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Feb 22, 2022 • 4:24 PM  1  0
उदयपुर
NEWS CARD
Logo
आईआईएम उदयपुर इनक्यूबेशन सेंटर ने पूर्व छात्रों के डी2सी स्टार्टअप - करी-इट को फंड किया
“आईआईएम उदयपुर इनक्यूबेशन सेंटर ने पूर्व छात्रों के डी2सी स्टार्टअप - करी-इट को फंड किया”
Favicon
Read more on jalorelive.com
22 Feb 2022
https://www.jalorelive.com/rajasthan/udaipur/iim-udaipur-incubation-center-funds
Copied
आईआईएम उदयपुर इनक्यूबेशन सेंटर ने पूर्व छात्रों के डी2सी स्टार्टअप - करी-इट को फंड किया

उदयपुर, 22 फरवरी, 2022- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट उदयपुर ने अपने इनक्यूबेशन सेंटर के तहत पूर्व छात्रों के स्टार्टअप को फंडिंग करने की घोषणा की। करी-इट आईआईएमयूआईसी द्वारा समर्थित स्टार्ट-अप में से एक है और इसे आईआईएमयू के 2 पूर्व छात्रों (ऋचा शर्मा (पीजीजी12-14) और निश्चल कंडुला (पीजीपी13-15) ने स्थापित किया गया है। करी-इट भारत का पहला फ्रेश रेडी टू कुक करी पेस्ट ब्रांड है, जिसे घी के साथ बनाया गया है। अग्रणी डी2सी निवेशक आरपीएसजी कैपिटल वेंचर्स और कुछ अन्य एंजेल निवेशकों ने भी इसमें निवेश किया है।

फंडिंग पहल के एक हिस्से के रूप में, संस्थान और इसका इनक्यूबेशन सेंटर अपने पूर्व छात्रों और उद्योग संबंधों के माध्यम से अपने नेटवर्क का और विस्तार करेगा। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट  पोर्टफोलियो का विस्तार करने में करेगी। साथ ही, संचालन को और बढ़ाने और भारत में अधिक शहरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी इस फंड का उपयोग करेगी।

भारत के डी2सी क्षेत्र में विशेष रूप से रेडी-टू-कुक सेगमेंट में निवेशकों की खासी दिलचस्पी और नजर आ रही है। हाल के दौर में रेडी-टू-कुक की मांग बहुत बढ़ रही है, क्योंकि इसकी मदद से  सब्जियां काटने में बिलकुल समय खर्च नहीं करना होता, खासकर मेट्रो शहरों में, जहां कई कामकाजी लोगों के पास खाना पकाने का पूरा समय भी नहीं होता है। रेडी-टू-कुक की सहायता से उन लोगों को भी आसानी होती है, जो घर का बना स्वस्थ भोजन पसंद करते हैं।

आईआईएम उदयपुर के इनक्यूबेशन सेंटर सीईओ श्री कन्नन सुंदरराजन ने कहा, ‘‘आईआईएम उदयपुर के इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा एक स्टार्टअप को फंडिंग करने का फैसला वाकई गर्व और सम्मान की बात है। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इस स्टार्टअप को आईआईएमयू के 2 पूर्व छात्रों ने स्थापित किया है। करी-इट की पूरी टीम इसके लिए बधाई की हकदार है और मैं उनकी उद्यमशीलता की यात्रा को पूरा करने की कामना करता हूं।’’

आईआईएम उदयपुर के निदेशक प्रो. जनत शाह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘‘पूर्व छात्र हमारे संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, और उनकी उपलब्धि संस्थान की यात्रा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। मैं करी-इट की पूरी टीम को अपनी हार्दिक बधाई देना चाहता हूं और उनकी उद्यमशीलता की यात्रा में नई उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके इस सपने को साकार करने के लिए वित्तीय सहायता के लिए आईआईएमयू के इनक्यूबेशन सेंटर का भी आभारी हूं।’’

स्टार्टअप के बारे में  जानकारी देते हुए करी-इट के को-फाउंडर सुश्री ऋचा शर्मा और श्री निश्चल कंडुला ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि खाना बनाना एक जज्बाती अहसास है और यह एक ऐसा काम है, जो हमारी संस्कृति में गहराई से निहित है। लेकिन कई बार हमारे पास घर पर उस परफेक्ट डिश को बनाने के लिए समय, सामग्री या ज्ञान नहीं होता है। 

करी-इट हमारी कोशिश रहेगी कि  सभी लोगों के लिए खाना पकाना एक बेहतर और आनंददायक अहसास बन सके और साथ ही उन्हें स्वादिष्ट और लजीज खाना बनाने में कोई परेशानी भी नहीं हो। हम हर किस्म के पेस्ट के निर्माण में पारंपरिक और जानी-परखी सामग्री का इस्तेमाल करते हुए उसे विशिष्ट बनाने का प्रयास करते हैं, ताकि आप बिना किसी तनाव के सिर्फ 3 चरणों में स्वादिष्ट व्यंजन बना सकें। करी-इट है, पॉसिबल है। हमें इस बात की खुशी है कि अपने इस सफर में हमें आईआईएम उदयपुर के इनक्यूबेशन सेंटर का साथ मिला है और इस मूल्यवान सपोर्ट के जरिये हम देश के लिए पसंदीदा खाद्य ब्रांड का निर्माण कर रहे हैं।’’





JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter