नींद नहीं आती है तो अपनाएं ये उपाय जानिए TIP'S

? &#2344

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jan 21, 2017 • 6:39 PM  0  0
राजस्थान
NEWS CARD
Logo
नींद नहीं आती है तो अपनाएं ये उपाय जानिए TIP'S
“नींद नहीं आती है तो अपनाएं ये उपाय जानिए TIP'S”
Favicon
Read more on jalorelive.com
21 Jan 2017
https://www.jalorelive.com/rajasthan/tip
Copied
नींद नहीं आती है तो अपनाएं ये उपाय जानिए TIP'S

क्या आपको रात में नींद ठीक से नहीं आती? या फिर एक बार नींद खुल जाने के बाद दोबारा नींद ही नहीं आती? कहते हैं मेहनत करने के बाद नींद अच्छी आती है लेकिन बदलती जीवनशैली में भागदौड़ और तनाव भरी दिनचर्या के बाद भी कई बार हमें नींद नहीं आने की शिकायत होती है फिर भी हम इसकी अनदेखी करते हैं

समय निर्धारित करें
भले ही आपका रुटीन कितना भी व्यस्त क्यों न हो लेकिन अच्छी नींद आए इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने सोने का एक समय तय करें। इससे आपके शरीर के सोने और उठने का चक्र संतुलित हो जाता है। शुरुआत में भले ही आपको थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन नियमित रूप से एक निर्धारित समय पर अगर आप सोने की कोशिश करेंगे तो यह आपकी दिनचर्या में शामिल हो जाएगा

इनसे बरतें दूरी
दिन भर काम करने के बाद अगर आप अपने आराम के क्षणों में भी कंप्यूटर या टीवी से चिपके रहते हैं तो इनसे थोड़ी दूरी बना लें। कम से कम सोने के पहले कंप्यूटर पर काम करने से तो परहेज करना शुरू ही कर दें। इसके अलावा, चाय और कॉफी जैसे पेय भी रात में न लें। बहुत अधिक मसालेदार और हैवी भोजन रात में करें

तलवे की मसाज
सोने से पहले हाथ-पैर साफ करें और फिर अपने तलवों की मसाज करें। इससे शरीर का रक्त प्रवाह सही रहता है और थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले इस मसाज से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter