माइल्स पीकॉक को इन्वेस्टिस डिजिटल का सीईओ नियुक्त किया गया
लंदन | न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका प्रमुख वैश्विक डिजिटल संचार कंपनी, इनवेस्टिस डिजिटल ने आज घोषणा की कि माइल्स पीकॉक को तुरंत प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे दुनिया भर में कंपनी का काम देखेंगे। इसलिए उनका पदनाम वर्ल्डवाइड (विश्वव्यापी) सीईओ है। अपनी
लंदन | न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रमुख वैश्विक डिजिटल संचार कंपनी, इनवेस्टिस डिजिटल ने आज घोषणा की कि माइल्स पीकॉक को तुरंत प्रभाव से मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे दुनिया भर में कंपनी का काम देखेंगे। इसलिए उनका पदनाम वर्ल्डवाइड (विश्वव्यापी) सीईओ है। अपनी इस भूमिका में, पीकॉक दुनिया भर की एक्जीक्यूटिव टीम के रणनीतिक नजरिये, ग्राहक सेवा और प्रदर्शन पेशकशों को आगे बढ़ाने पर फोकस करेंगे ताकि अपने ग्राहकों और बाजार की उभरती जरूरतों का समर्थन कर सके।
पीकॉक एक सिद्ध नवप्रवर्तक और दूरदर्शी लीडर (नेतृत्वकर्ता) हैं। उन्हें एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में रहने तथा काम करने के 20 से अधिक वर्षों का विपणन संचार अनुभव है। वे एक ओमनीकॉम दिग्गज हैं और हाल में क्रिएटिवड्राइव के वैश्विक सीईओ के रूप में काम किया है। यहां उन्होंने कंपनी को सबसे बड़े वैश्विक कंटेंट रचना और प्रोडक्शन स्टूडियो नेटवर्क में से एक में बनाया। उनके नेतृत्व में, क्रिएटिवड्राइव को उद्योग में एक नए व्यवसाय मॉडल के रूप में मान्यता मिली। इसने कंटेंट के आईडिया, रचना और निर्माण के लिए एक अभिनव दृष्टिकोण के साथ विज्ञापन एजेंसी की यथास्थिति को चुनौती दी। कंपनी की सामग्री विशेषज्ञता को बड़े पैमाने पर बढ़ाने के लिए अगस्त 2020 में एक्सेंचर इंटरएक्टिव द्वारा कंपनी का अधिग्रहण किया गया था।