पारुल सिंह बनीं मिस ओशियन इंडिया 2025, मिस ओशियन वर्ल्ड में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व
जयपुर की पारुल सिंह ने मिस ओशियन इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब राजस्थान की किसी प्रतिभागी ने यह राष्ट्रीय स्तर का ताज अपने नाम किया है। इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध ब्यूट
जयपुर की पारुल सिंह ने मिस ओशियन इंडिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहली बार है जब राजस्थान की किसी प्रतिभागी ने यह राष्ट्रीय स्तर का ताज अपने नाम किया है।
इस भव्य प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर स्थित बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में किया गया, जिसका संचालन प्रसिद्ध ब्यूटी पेजेंट आयोजकों योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा द्वारा संचालित फ्यूजन ग्रुप ने किया।
मिस राजस्थान 2025 की फाइनलिस्ट रही पारुल सिंह ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ इस खिताब की तैयारी भी पूरी लगन से की। उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री मास कम्युनिकेशन में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से पूरी की है। इस दौरान वे निरंतर पेजेंट की ट्रेनिंग लेती रहीं और फ्यूजन ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न सेशन्स में हिस्सा लिया।