देशभर के अलग अलग राज्यों से आईं मिसेज कैटेगरी की 60 से अधिक मॉडल्स की हुई ताजपोशी
राजधानी जयपुर में टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से 16 से 19 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट फॉरएवर मिस मिसेज व टीन 2022 के दूसरे चरण का आयोजन शुरू हो चुका है। जिसमें आज इस पेजेन्ट के मिसेज इंडिया फिनाले राउंड का आयोजन हुआ। इस राउंड में देशभर के अलग अल
राजधानी जयपुर में टोंक रोड स्थित होटल मैरियट में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से 16 से 19 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट फॉरएवर मिस मिसेज व टीन 2022 के दूसरे चरण का आयोजन शुरू हो चुका है। जिसमें आज इस पेजेन्ट के मिसेज इंडिया फिनाले राउंड का आयोजन हुआ। इस राउंड में देशभर के अलग अलग राज्यों से आईं 60 से अधिक मिसेज कैटेगरी की मॉडल्स ने सज संवर कर रैम्प वॉक की और सभी की क्राउनिंग की गई।
आयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि आज इस पेजेन्ट की स्टेट विनर्स की क्राउनिंग सेरेमनी काफी बड़े स्तर पर की गई है। इसमें इंडिया के लगभग हर एक राज्य से मॉडल ने पार्टिसिपेट किया है और विनर का टाइटल क्राउन अपने सर पर सजाया है। सभी स्टेट विनर्स को क्राउनिंग के साथ साथ सैश, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट भी प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा जिस डिज़ाइनर ड्रेस में विनर्स की रैंप वॉक व क्राउनिंग हुई है वह डिज़ाइनर गाउन्स उनको गिफ्ट के तौर पर दिए गए हैं।