शहीद के शव से बर्बरता का भारतीय सेना ने लिया बदला, 2 पाक सैनिक किए ढेर
जम्मू: पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से किए गए हमले में भारत के तीन जवानों के शहीद होने और एक शहीद के शव क्षत-विक्षत किए जाने की घटना के एक दिन बाद आज भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 2 पाक सैनिकों को ढेर कर दिया है। दोनों पाक सैनिकों के शव पाक आर्मी अपने साथ ले गई है। वहीं पाक सेना ने दावा
जम्मू: पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से किए गए हमले में भारत के तीन जवानों के शहीद होने और एक शहीद के शव क्षत-विक्षत किए जाने की घटना के एक दिन बाद आज भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में 2 पाक सैनिकों को ढेर कर दिया है।
दोनों पाक सैनिकों के शव पाक आर्मी अपने साथ ले गई है। वहीं पाक सेना ने दावा किया है कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 11 पाक नागरिक भी मारे गए हैं। सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना पर भरोसा रखने की अपील की है।
उत्तरी कमान के ब्रिगेडियर एस गोत्रा ने बताया कि कश्मीर के माछिल सेक्टर में मंगलवार को हुए हमले के बदले में सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर जवाबी कार्रवाई की। रक्षा पीआरओ मनीष मेहता ने कहा कि भारतीय सेना की चौकियां जोरदार और मुंहतोड़ जवाब दिया।