पारिजात इंडस्ट्रीज ने गेहूं के खरपतवार नियंत्रण के लिए लॉन्च किया ‘कॉन्टेक्स्ट’ हर्बीसाइड
नई दिल्ली, 17 नवंबर : भारत की अग्रणी कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज, जो अपनी मल्टीनेशनल मौजूदगी को लगातार बढ़ा रही है, ने गेहूं में चौड़ी...
नई दिल्ली, 17 नवंबर : भारत की अग्रणी कृषि रसायन कंपनी पारिजात इंडस्ट्रीज, जो अपनी मल्टीनेशनल मौजूदगी को लगातार बढ़ा रही है, ने गेहूं में चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के प्रभावी प्रबंधन के लिए फ्लूरोक्सीपायर और मेट्रिब्यूज़िन से बना पोस्ट-एमर्जेन्ट हर्बीसाइड ‘कॉन्टेक्स्ट’ लॉन्च किया है। पेटेंट टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और दो पूरक क्रियाविधियों के संयोजन से युक्त, कॉन्टेक्स्ट को खरपतवार प्रबंधन की उभरती चुनौतियों का समाधान करने और गेहूं की खेती में प्रभावी खरपतवार नियंत्रण में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
रबी 2026 सीज़न के लिए लॉन्च किया गया, ‘कॉन्टेक्स्ट’ गेहूं उत्पादन करने वाले मुख्य बाजारों, विशेष रूप से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान, आदि की ज़रूरतों को पूरा करेगा। यह लॉन्च खेत की ज़रूरत के अनुसार व्यवहारिक एवं इनोवेटिव फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की पारिजात इंडस्ट्रीज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इनोवेशन के द्वारा किसानों को मिलेगा बेहतर मूल्य
इस लॉन्च पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, पारिजात इंडस्ट्रीज में डोमेस्टिक बिज़नेस के सीईओ उदय राज आनंद ने कहा:
‘‘इनोवेशन तभी ज़्यादा कारगर होता है, जब वह किसानों की वास्तविक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम हो। कॉन्टेक्स्ट के साथ हम चौड़ी पत्ती वाले मुश्किल खरपतवार से निपटने और खरपतवार प्रबंधन की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए विशेष समाधान लेकर आए हैं, जो हमारे गेहूं खरपतवारनाशक पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगा। हम प्रोडक्ट लॉन्च के दायरे से बढ़कर फसलों की सुरक्षा एवं उत्पादकता में सुधार के लिए इनोवेशन, मार्केट के प्रभावी कार्यान्वयन और किसान-केंद्रित जुड़ाव पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। ‘कॉन्टेक्स्ट’ का लॉन्च भारतीय खेती के लिए प्रासंगिक, भरोसेमंद और इनोवेटिव फसल सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।”