सेव अर्थ मिशन में दिए गए योगदान हेतु वातावरण से जुड़े टेक स्टार्टअप Yes World के सह- संस्थापक संदीप चौधरी को सीईओ स्टार अवार्ड 2022 प्रदान
सेव अर्थ मिशन कार्यकर्ता और Yes World के सह- संस्थापक संदीप चौधरी को 23 जुलाई 2022 को लीला एंबियन्स होटल, गुरूग्राम में जानामाना एसएमई बिज सीईओ स्टार अवार्ड 2022 प्रदान किया गया| जागतिक तपमान वृद्धि की चुनौतियों पर उपाय और प्रकृति माँ की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले स
सेव अर्थ मिशन कार्यकर्ता और Yes World के सह- संस्थापक संदीप चौधरी को 23 जुलाई 2022 को लीला एंबियन्स होटल, गुरूग्राम में जानामाना एसएमई बिज सीईओ स्टार अवार्ड 2022 प्रदान किया गया| जागतिक तपमान वृद्धि की चुनौतियों पर उपाय और प्रकृति माँ की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करनेवाले संदीप चौधरी को उनके सेव अर्थ मिशन के लिए हाल ही में यह विशेष प्रतिष्ठा का पुरस्कार दिया गया|
संदीप चौधरी पर्यावरण जुड़े टेक ब्लॉकचेन पर आधारित स्टार्टअप Yes World के प्रमोटर हैं और वे पृथ्वी को बचाने के सबसे बड़े अभियान पर कार्यरत हैं| तकनिक और रिअल इस्टेट में मजबूत पृष्ठभूमि होनेवाले डॉ. चौधरी ने हमारी पृथ्वी को बचाने के सबसे बड़े अभियान के लिए व्हीसी- फंड प्राप्त $50 दशलक्ष कंपनी होनेवाले उनकी आर्थिक टेक- स्टार्टअप कंपनी बँकसॅथी टेक्नोलॉजीज छोड़ दी|
उसके बाद से वे पृथ्वी के वायूमण्डल में से कार्बन फूटप्रिंट को कम करने की दिशा में अथक रूप से काम कर रहे हैं| कई वर्षों से श्री. चौधरी ऐसे अनेक अभियानों का हिस्सा रहे हैं जो विश्व को अधिक हरित और यहाँ के निवासियों के लिए स्वास्थ्यपूर्ण बनाने की दिशा में काम करते हैं| उद्योजक और सेव अर्थ कार्यकर्ता तथा विचारक के तौर पर चौधरी की लक्षणीय उपलब्धियों को सरकार और कई राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने मान्यता दी है| वर्ष 2016 में उन्हे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के जपान डेलिगेशन में सदस्य के तौर पर आमंत्रित किया गया था|