19 अगस्त से शुरू होगा इंडो-जापानी सीटीओ क्लब का 8वां लाइव समिट
नई दिल्ली: आईजेसीटीओ की आयोजन समिति के सेक्रेटरी और कोर्स डायरेक्टर्स इंडो-जापानी सीटीओ क्लब के 8वें लाइव समिट का आयोजन कर रहे हैं, यह 3 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त 2022 से शुरू होगा और लीला एंबिएंस होटल, गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन श्री अनिल विज (गृह एवं स्वास्थ्य
नई दिल्ली: आईजेसीटीओ की आयोजन समिति के सेक्रेटरी और कोर्स डायरेक्टर्स इंडो-जापानी सीटीओ क्लब के 8वें लाइव समिट का आयोजन कर रहे हैं, यह 3 दिवसीय कार्यक्रम 19 अगस्त 2022 से शुरू होगा और लीला एंबिएंस होटल, गुड़गांव में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्घाटन श्री अनिल विज (गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री-हरियाणा सरकार) द्वारा 19 अगस्त को शाम 5 बजे किया जाएगा।
एक सम्मेलन के रूप में आईजेसीटीओ , क्रॉनिक टोटल ऑक्लूजन -सीटीओ (हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली आर्टरीज में 100% ब्लॉक वाले रोगी) के क्षेत्र में सभी विकासों को शामिल करने के लिए लगातार सफल रहा है। पहले इन मरीजों का इलाज सिर्फ हार्ट सर्जरी से होता था लेकिन अब एंजियोप्लास्टी से भी इन मरीजों का इलाज किया जा सकता है। आईजेसीटीओ सम्मेलन के पिछले 7 संस्करणों में नए हृदय रोग विशेषज्ञ को सीटीओ केसेस ऑपरेट के लिए आवश्यक बारीक जानकारी, स्किल और टेक्नोलॉजी को समझने के लिए शिक्षा प्रदान की जाती है। फेलो और युवा इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट के लिए एक फेलो कोर्स होगा। 19 अगस्त होने वाले इस फेलो कोर्स के लिए कम से कम 300 कार्डियोलॉजिस्ट के शामिल होने की उम्मीद है।
आईजेसीटीओ भारतीय और जापानी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा सीटीओ पीसीआई में सामूहिक रूप से अपने ज्ञान और अनुभव को बांटने का एक प्लेटफॉर्म है। आईजेसीटीओ सीटीओ पीसीआई के क्षेत्र में बेसिक और एडवांस तकनीकों और साइंटिफिक इनोवेशन को भी दर्शाता है।