वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित 'युवा रोजगार मेला'
युवा रोजगार मेला' की शृंखला का जयपुर में सफल समापन, 1000 से अधिक युवाओं ने की शिरकत जयपुर, 10 जून। वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘युवा रोजगार मेला’ का सफल आयोजन किया गया, जो युवाओं को रोजगार दिलाने की एक विशेष ड्राइव का
युवा रोजगार मेला' की शृंखला का जयपुर में सफल समापन, 1000 से अधिक युवाओं ने की शिरकत
जयपुर, 10 जून। वेदांता फाउंडेशन और विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में ‘युवा रोजगार मेला’ का सफल आयोजन किया गया, जो युवाओं को रोजगार दिलाने की एक विशेष ड्राइव का हिस्सा था। इस अभियान के अंतर्गत कुल पाँच स्थानों पर रोजगार मेले आयोजित किए जा चुके हैं। जयपुर में आयोजित इस मेले में 1000 से अधिक युवाओं ने पहुंचकर रोजगार मेले की शोभा बढ़ाई। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर देश की आर्थिक प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी है।