TIP'S रविवार के दिन करें ये खास उपाय, होगी मान-सम्मान की प्राप्ति
&#
रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए अति उत्तम माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव को जल चढ़ाने, मंत्र का जाप करने से बल, बुद्धि, विद्या, वैभव, तेज, ओज, पराक्रम के साथ घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान अौर गरीबी से छुटकारा भी मिलता है। वैसे तो प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए परंतु रविवार के दिन इसका विशेष, महत्व है। सूर्य को जल चढ़ाने से बहुत लाभ मिलता है।
~ ज्योतिष के अनुसार सूर्य को जल चढ़ाने से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान में बढ़ौतरी होती है अौर सूर्य के कुडंली दोषों से मुक्ति मिलती है।
~ सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। लोटे में शुद्ध जल भरकर चावल, कुमकुम, फूल अौर गुड़ आदि पूजन सामग्री भी डाल लेना चाहिए।
~ जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए।