सड़क पर बना 30 फीट गहरा गड्ढा, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
,
पहले भी हो चुका है हादसा, लेकिन प्रशासन की अभी तक नही खुल रही नींद......
आहोर/जालोर
रिपोर्ट: (विक्रमसिंह करणोत)
निकटवर्ती मुलेवा और तरवाडा गांव के बीच बना बावरला बांध (महेशपुरा) आज पुरा भरापडा है। बांध के भराव क्षेत्र मे पानी ही पानी नज़र आ रहा है। वही इस बांध के भराव क्षेत्र मे ही होकर मुलेवा से चान्दराई जाने वाली मुख्य सडक गुजरती है। ये सडक इस बांध के भराव क्षेत्र मे ही टुट गयी है। टुट ही नही गयी इस सडक के बीचो बीच करीबन 30 फीट गहरा खड्डा बन गया है। और ये गहरा खड्डा पानी से पुरी तरह भरा पडा है। कोई पैदल राहगीर या वाहन चालक कभी भी इस खड्डे मे गिरकर काल का ग्रास बन सकता है लेकिन प्रशासन की तरफ से आज तक ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और ना ही किसी प्रकार से कोई व्यवस्था की गयी है जिससे अनजान लोगो को इसकी जानकारी मिल सके।