नारायण सेवा संस्थान ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूके, यूएसए और यूक्रेन के दिव्यांग लोगों के लिए की 61026 सर्जरी

उदयपुर, 31 जनवरी 2022 : दिव्यांग लोगों की बेहतरी के प्रयासों में जुटे स्वयंसेवी संगठन नारायण सेवा संस्थान ने पोलियो, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य जन्मजात विकारों से ग्रस्त दिव्यांग लोगों के लिए लगभग 61026 सर्जरी की गई है। संस्थान की ओर से जारी एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्जरी का यह अभि

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Jan 31, 2022 • 7:38 PM  0  0
स्वास्थ्य
NEWS CARD
Logo
नारायण सेवा संस्थान ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूके, यूएसए और यूक्रेन के दिव्यांग लोगों के लिए की 61026 सर्जरी
“नारायण सेवा संस्थान ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूके, यूएसए और यूक्रेन के दिव्यांग लोगों के लिए की 61026 सर्जरी”
Favicon
Read more on jalorelive.com
31 Jan 2022
https://www.jalorelive.com/lifestyle/health/61026-surgeries-conducted-by-narayan
Copied
नारायण सेवा संस्थान ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूके, यूएसए और यूक्रेन के दिव्यांग लोगों के लिए की 61026 सर्जरी

 

उदयपुर, 31 जनवरी 2022 : दिव्यांग लोगों की बेहतरी के प्रयासों में जुटे स्वयंसेवी संगठन नारायण सेवा संस्थान ने पोलियो, सेरेब्रल पाल्सी और अन्य जन्मजात विकारों से ग्रस्त दिव्यांग लोगों के लिए लगभग 61026 सर्जरी की गई है। संस्थान की ओर से जारी एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सर्जरी का यह अभियान उदयपुर में 2017 से जारी है।

संस्थान ने भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, यूक्रेन, यूके और यूएसए के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिहाज से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई। इन रोगियों का राजस्थान के उदयपुर में एनएसएस परिसर में सुधारात्मक सर्जरी के माध्यम से निशुल्क ऑपरेशन किया गया। आंकड़ों के अनुसार, नोवेल कोरोनावायरस के बीच, 2020 में लगभग 5,174 रोगियों की मुफ्त सर्जरी हुई, जबकि 2019 में 16,734 रोगियों का ऑपरेशन किया गया था। कोविड-19 के कारण 2021 में सिर्फ 2,566 रोगियों को सुधारात्मक सर्जरी का लाभ प्रदान किया गया।

एनएसएस द्वारा संचालित एक सर्जरी अभियान के माध्यम से पिछले 5 वर्षों में दिल्ली से लगभग 4061 दिव्यांग लोगों की मुफ्त सर्जरी हुई है। पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण रोगियों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई थी।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter