भाजयुमो द्वारा जालौर एवं आहोर विधानसभा का रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री विकेश कुमार माली ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश स्तर द्वारा निर

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Sep 21, 2021 • 6:39 PM  2  0
जालोर
NEWS CARD
Logo
भाजयुमो द्वारा जालौर एवं आहोर विधानसभा का रक्तदान कार्यक्रम आयोजित
“भाजयुमो द्वारा जालौर एवं आहोर विधानसभा का रक्तदान कार्यक्रम आयोजित”
Favicon
Read more on jalorelive.com
21 Sep 2021
https://www.jalorelive.com/jalore/blood-donation-program-of-jalore-and
Copied
भाजयुमो द्वारा जालौर एवं आहोर विधानसभा का रक्तदान कार्यक्रम आयोजित

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम जिला सह संयोजक एवं जिला मंत्री विकेश कुमार माली ने बताया कि सेवा और समर्पण अभियान के तहत प्रदेश स्तर द्वारा निर्देशित रक्तदान महादान शिविर का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवनसिंह राव बोरली एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार 20 सितंबर, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जालौर में आयोजित किया गया। जिसमें 34 यूनिट रक्तदान किया गया।

रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि आहोर विधायक राजपुरोहित रहें

भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित रहें। कार्यक्रम प्रातः 10 बजें भारतीय जनता पार्टी कार्यालय जालौर में शुरू हुआ। रक्तदान महादान कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु भाजयूमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने रक्तदाताओं की सूची दोनों विधानसभा के समस्त मण्डल से एकत्रित करवाई तथा मंडल अध्यक्षों को रक्तदान में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित भी किया। आहोर विधायक विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक मनुष्य को जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए। क्योंकि भगवान ने कई चीजे बनाने की शक्ति मनुष्यों को दी है परंतु यह रक्त एक ऐसी चीज है जिसको मानव निर्मित नहीं किया जा सकता है। इसलिए हमें आज रक्तदान करने की महती आवश्यकता है। जिससे कि जरूरतमंदों को ब्लड बैंकों के माध्यम से रक्त प्राप्त हो सके तथा किसी मनुष्य का जीवन बच सके।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter