शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए वेदांता महाविद्यालय में मां- बेटी शिक्षा सम्मान समारोह आयोजित
सीकर . वेदांता पीजी महिला महाविद्यालय रींगस में मां- बेटी शिक्षा सम्मान समारोह मुख्य अतिथि माननीय जे. के. रांका पूर्व न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय के आतिथ्य में रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ.शुभा शर्मा ने समारोह
सीकर. वेदांता पीजी महिला महाविद्यालय रींगस में मां- बेटी शिक्षा सम्मान समारोह मुख्य अतिथि माननीय जे. के. रांका पूर्व न्यायाधीश राजस्थान उच्च न्यायालय के आतिथ्य में रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ.शुभा शर्मा ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों ,बेटियों एवं माताओं का स्वागत किया।
माननीय जे. के. रांका ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज हमारे लिए गर्व का पल है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एवं बेटियों की शिक्षा के लिए अग्रसर संस्था वेदांता महाविद्यालय के साथ छात्राओं को उनकी मेहनत ,विश्वास और सम्मान के लिए उनकी जन्मदात्री माताओं के साथ एक साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रधान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रांका पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट बेटियों की शिक्षा के लिए एवं बेटियों को ऊंचाइयों तक पहचाने के लिए हर संभव प्रयासरत हैं और गर्व महसूस करता है कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़े।