Maya Devi University में संपन्न हुई 11वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस RAABASED-2025
देहरादून : माया देवी विश्वविद्यालय, Dehradun ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए 11वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस "RAABASED-2025 " (Recent Advances in Agricultural, Biological & Applied Sciences for Eco-Friendly Development) का सफल आयोजन किया। यह कॉन्फ्
देहरादून : माया देवी विश्वविद्यालय, Dehradun ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए 11वीं अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस "RAABASED-2025" (Recent Advances in Agricultural, Biological & Applied Sciences for Eco-Friendly Development) का सफल आयोजन किया। यह कॉन्फ्रेंस 25 से 27 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय के मुख्य ऑडिटोरियम में हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और वर्चुअल) में आयोजित की गई। कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य था — कृषि, जैविक और अनुप्रयुक्त विज्ञान में हालिया प्रगति को सामने लाना और पर्यावरण-अनुकूल विकास पर वैश्विक स्तर पर संवाद स्थापित करना। इस प्रतिष्ठित आयोजन का नेतृत्व माया देवी विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्रौद्योगिकी स्कूल ने किया। इसमें सहयोगी संस्थानों के रूप में Centre for Indian Himalayan Grasslands (पलमपुर, हिमाचल प्रदेश), ICAR – Indian Grassland and Fodder Research Institute (झांसी, उत्तर प्रदेश), College of Horticulture & Forestry (पासीघाट, अरुणाचल प्रदेश), और Agro Environmental Development Society (रामपुर, उत्तर प्रदेश) की भागीदारी रही। कॉन्फ्रेंस में भारत के विभिन्न राज्यों सहित अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और छात्रों की सक्रिय उपस्थिति देखी गई। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर, एग्रीटेक, नैनोटेक्नोलॉजी, मेडिसिनल प्लांट्स, और रूरल डेवलपमेंट जैसे विषयों पर रिसर्च पेपर्स प्रेज़ेंट किए, पोस्टर सत्रों में भाग लिया और पैनल डिस्कशन के माध्यम से अनुभव साझा किया। कॉन्फ्रेंस छात्रों के लिए एक अद्वितीय अवसर बनकर उभरी, जहाँ उन्हें न केवल अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का मंच मिला, बल्कि वैश्विक विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद का अनुभव भी मिला। इससे छात्रों की प्रेजेंटेशन स्किल्स, नेटवर्किंग क्षमता, और शैक्षणिक आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी
वैज्ञानिक संवाद और छात्रों के लिए शोध का मंच