अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक

नई दिल्ली, मई 1: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को अनंत एम. अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनका यह कार्यकाल 1 मई 2025 से अगले पांच वर्षों तक रहेगा। यह निर्णय रिलायंस समूह के उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जो भारत की सबसे बड़ी औद्यो

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
May 1, 2025 • 8:52 PM  1  0
बिज़नेस
NEWS CARD
Logo
अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक
“अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक”
Favicon
Read more on jalorelive.com
1 May 2025
https://www.jalorelive.com/business/anant-ambani-appointed-executive
Copied
अनंत अंबानी बने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के कार्यकारी निदेशक

नई दिल्ली, मई 1: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (RIL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शुक्रवार को अनंत एम. अंबानी को कंपनी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। उनका यह कार्यकाल 1 मई 2025 से अगले पांच वर्षों तक रहेगा। यह निर्णय रिलायंस समूह के उत्तराधिकार योजना का हिस्सा है, जो भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक समूह की भावी नेतृत्व व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

फिलहाल अनंत अंबानी कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक (Non-Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। नए पद पर उनका कार्यभार शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन होगा।

अनंत अंबानी, अंबानी परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं, और पिछले कुछ वर्षों से ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्रों में रिलायंस की योजनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। कंपनी का लक्ष्य 2035 तक एक 'नेट ज़ीरो कार्बन' कंपनी बनना है, और इस दिशा में स्वच्छ ईंधन एवं टिकाऊ सामग्रियों के उत्पादन को बढ़ाने, अत्याधुनिक कार्बन कैप्चर तकनीक विकसित करने, सर्कुलर मटीरियल्स को प्रोत्साहित करने और कच्चे तेल से रसायन निर्माण (crude-to-chemicals conversion) को बेहतर करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter