पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जालोर जिले के दौरे पर

जालोर: राज्य के पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी 1 से 4 अप्रेल तक जिले के दौरे पर रहेंगे। जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि राज्य के पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा उप मंत्री) भूपेन्द्र देवासी 1 अप्रेल को सिरोही से दोपहर 1 बजे प्रस्

JR Choudhary
JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor
Mar 31, 2017 • 7:50 PM  0  0
NEWS CARD
Logo
पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जालोर जिले के दौरे पर
“पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जालोर जिले के दौरे पर”
Favicon
Read more on jalorelive.com
31 Mar 2017
https://www.jalorelive.com/District-Vice-President-of-Animal-Welfare-Board-On-the-tour-of-Jalore
Copied
पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष जालोर जिले के दौरे पर


जालोर: राज्य के पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी 1 से 4 अप्रेल तक जिले के दौरे पर रहेंगे।   
जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि राज्य के पशुपालक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा उप मंत्री) भूपेन्द्र देवासी 1 अप्रेल को  सिरोही से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे जालोर पहुंचेंगे जहां वे सिरे मंदिर तलहटी पर ब्रह्मलीन श्री शांतिनाथजी महाराज की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् सायं 6 बजे जालोर से प्रस्थान कर सायं 7 बजे देवाडा पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। देवासी 2 अप्रेल को देवाडा से सायं 6 बजे प्रस्थान कर सायं 7 बजे जालोर पहुंचेंगे जहां वे ज्योतिबा फुले माली सेवा संस्थान जालोर द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् रात्रि 10 बजे जालोर से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे सिरोही पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम सिरोही सर्किट हाऊस में करेंगे।                    

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपाध्यक्ष भूपेन्द्र देवासी 3 अप्रेल सोमवार को सिरोही से प्रातः 8.30 बजे से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सांथू ग्राम पहुंचेंगे जहां वे सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा पशुपालकों से मिलेंगे तत्पश्चात् सायं दोपहर 1.30 बजे सांथू से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे देवाडा पहुंचेंगे जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। इसी प्रकार 4 अप्रेल को देवासी सायं 5 बजे देवाडा से प्रस्थान कर सायं 8 बजे  आहोर के गुडारामा ग्राम पहुंचेंगे जहां वे मामाजी मंदिर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तत्पश्चात् रात्रि 11 बजे जालोर से सिरोही के लिए प्रस्थान करेंगे।     

=> खबर पसंद आये तो हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें 
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

JR Choudhary Verified Public Figure • 30 Mar, 2026 Chief Editor

Editor

Recommended Posts

home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter