मोदरान में गाजे बाजे के साथ हुई गणपति बप्पा की विदाई

मोदरान/जालोर

रिपोर्ट: जगमालसिंह राजपुरोहित मोदरान

स्थानीय ईन्द्रा कॉलोनी स्थित श्री गणपति युवा व्यापार संघ ने मोदरान के श्री आशापुरा मार्ग पर बासडाधनजी चौराये पर ग्यारह दिन गणेश मुर्ति की स्थापना कर रात्रि में कई रंगारग कार्यक्रम आयोजित किये गये वही पुरे 11 दिवस के बाद आज गाजे बाजे के साथ वरगोडा निकाला गया वही गांव के मुख्य चौहटा पुरोहित का चौहटा सोढो का वास प्रजापतो का वास मेघवालो का वास रेबारियो का गोलिया ठाकुर जी मंदिर होते हुए यह गणपति विसर्जन मुख्य मार्ग होते आशापुरी माताजी मंदिर के पास स्थित देवालय तालाब मे भव्य आरती व गणपति बप्पा मोरिया ,अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन के साथ विदाई दी गई।


श्री गणपति युवा व्यापारी संघ ने बताया कि पिरसिंह राजपुरोहित समाजसेवी का गणेशोत्सव पर भरपुर सहयोग रहा वही ईन्द्राकॉलोनी के  अर्जुनसिंह राजपुरोहित  पीरसिह राजपुरोहित.परबत सिंह राठौड़ गोकाराम देवासी बदाराम पारंगी ओमपुरी गोस्वामी लाखाराम पारंगी अमराराम लूंकड़ भरत कुमार हिरागर तेजाराम सुथार मंगलाराम प्रजापत कांन्तिलाल जोगसन कमलेश नाथ पहलाद भारती मेवाराम सोलंकी  पत्रकार सहित कई  लोगो ने बढ चढ कर गणपति महोत्सव पर भाग लिया।

Previous Post Next Post